कोडरमा में स्वतंत्रता दिवस की पू्र्व संध्या पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, बिखरी सतरंगी छटा
कार्यक्रम प्रस्तुत करते प्रतिभागी| Prabhat Khabar
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कोडरमा के शिव वाटिका में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें स्कूली बच्चों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं.
कोडरमा : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शिव वाटिका में जिला प्रशासन,द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ डीसी उत्कर्ष गुप्ता, एसपी कुमार शिवाशीष, डीएफओ सौमित्र शुक्ला व अन्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया़ कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति, लोक संस्कृति एवं सामाजिक संदेशों पर आधारित एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर दिल जीत लिया.
कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मिला पुरस्कार
सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों एवं प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया. मौके पर अपर समाहर्ता संजय पीएम कुजूर, एसडीओ निर्मल सोरेन, एसडीपीओ प्रमोद केसरी, उप निर्वाचन पदाधिकारी विजय कुमार सोनी, जिला खेल पदाधिकारी तुषार राय समेत अन्य लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










