चंदवारा में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, प्रखंड मुख्यालय में प्रमुख मंजू देवी ने फहराया तिरंगा

Updated:
विज्ञापन

चंदवारा में तिरंगा को सलामी देती प्रमुख मंजू देवी व अन्य | Prabhat Khabar

चंदवारा प्रखंड में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. विभिन्न सरकारी कार्यालयों और स्कूलों में ध्वजारोहण कर देश की आजादी का जश्न मनाया गया.

विज्ञापन

चंदवारा : कोडरमा जिले के चंदवारा प्रखंड में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया. प्रखंड मुख्यालय में प्रमुख मंजू देवी ने तिरंगा फहराया. उनके साथ मौके पर अंचलाधिकारी अशोक कुमार भारती, बीडीओ सुमित कुमार मिश्रा और अन्य मौजूद थे. वहीं चंदवारा थाना में थाना प्रभारी शशि भूषण कुमार, झुमरीतिलैया स्थित पर्ल हाॉस्पिटल में डॉ. अखिलेश कुमार दिनकर, चंदवारा रामेश्वर मोदी महादेव मोदी प्लस टू हाई स्कूल में प्राचार्य राधेश्याम शुक्ला, दिल्ली पब्लिक स्कूल तितरचांच में दीपक कुमार, यूनिक कोचिंग सेंटर सह आवासीय विद्यालय में रजनीश कुमार सिंह मौजूद रहे.

विद्यालय में प्रधानाध्यापिका इंदु कुमारी ने झंडा फहराया

रवि भुषण प्रसाद, हेरिटेज आवासीय विद्यालय तितिरचांच रोड में सुधीर कुमार, सरस्वती शिशु मंदिर मदनगुंडी टोल प्लाजा के पास प्राचार्य सचिन कुमार, चंदवारा भाजपा कार्यालय में मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर सोनी, यशोदा इंडेन ग्रामीण वितरण में प्रोपराइटर राहुल कुमार, भारत एकेडमी में मुकेश कुमार, ज्ञान गंगा कोचिंग में संतोष यादव, कैंब्रिज एकैडमी में प्राचार्य रंजीत पांडेय, अमित कुमार, चंदवारा पश्चिमी पंचायत में मुखिया संतोष कुमार कुशवाहा, चंदवारा पूर्वी पंचायत में मुखिया अनीता देवी, मदनगुंडी पंचायत में मुखिया रामदेव यादव, थाम पंचायत में मुखिया पुष्पा देवी, लक्ष्य कोचिंग आवासीय तिलैया डैम में पंकज कुमार, चंदवारा आदर्श मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापिका इंदु कुमारी ने तिरंगा झंडा फहराया.


विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किया गया

विभिन्न जगहों पर आयोजित कार्यक्रम में उप प्रमुख खुशबू देवी, विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण यादव, सांसद प्रतिनिधि बंटी उर्फ प्रवीण मोदी, विजय मोदी, मनोज मोदी, आनंद मोदी, विनोद कुमार वर्णवाल, वीरेंद्र कुमार, राजेंद्र यादव, सुरेश यादव, अधिवक्ता जनार्दन कुमार, राजेंद्र यादव, कांटी के पूर्व मुखिया रमेश प्रसाद, जकुमार राणा, सुखदेव राणा, विजयालक्ष्मी पांडेय, सुमन सरगम, अनीता देवी, सुरेश रजक आदि मौजूद थे.


विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola