प्रभातफेरी से गूंजा मरकच्चो, सरकारी-गैरसरकारी संस्थानों में शान से फहराया गया तिरंगा
तिरंगा को सलामी देते बीडीओव अन्य. | Prabhat Khabar Network
मरकच्चो के विभिन्न सरकारी कार्यालयों और विद्यालयों में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। तिरंगा फहराने के साथ ही बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली।
कोडरमा: कोडरमा के मरकच्चो प्रखंड के विभिन्न सरकारी व गैरसरकारी कार्यालयों में स्वतंत्रता दिवस पर शान से तिरंगा फहराया गया. प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ हुलास महतो ने झंडोत्तोलन किया.
मरकच्चो थाना में थाना प्रभारी बमबम कुमार, नवलशाही थाना में थाना प्रभारी सुमन कुमार, सर्वोदय प्लस टू उच्च विद्यालय में प्राचार्य हरिहर सिंह और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ मोनिका मिश्रा ने झंडोत्तोलन किया. परियोजना प्लस टू उवि देवीपुर में प्राचार्य न्यूटन कुमार ने ध्वजारोहण किया. विभिन्न पंचायत भवनों में मुखिया ने तिरंगा फहराया.
बैंक ऑफ इंडिया नवलशाही शाखा में शाखा प्रबंधक पंकज कुमार तथा नवलशाही झंडा चौक पर पूर्व मुखिया अर्जुन साहू ने झंडोत्तोल किया. सभी पंचायत सचिवालयों में भी ध्वजारोहण हुआ. विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली. कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीण, जनप्रतिनिधि, शिक्षक, विद्यार्थी और पदाधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










