जयनगर में स्वतंत्रता दिवस पर फुटबॉल का रोमांच, प्रशासन ने शिक्षक टीम को हराकर जीता खिताब

Updated:
विज्ञापन

मौके पर विजेता टीम ट्रॉफी के साथ. | Prabhat Khabar Network

जयनगर के डंडाडीह स्टेडियम में आयोजित फ्रेंडली फुटबॉल टूर्नामेंट में प्रशासन की टीम ने शिक्षक टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया। जानिए पूरी खबर।

विज्ञापन

जयनगर: स्वतंत्रता दिवस पर डंडाडीह स्टेडियम में पथिक समिधा एवं अक्तो प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में फ्रेंडली फुटबॉल टूर्नामेंट हुआ. इसमें पत्रकार सह व्यवसायी, शिक्षक, जनप्रतिनिधि एवं प्रशासन की टीमों ने हिस्सा लिया. उदघाटन मैच में प्रशासन ने जनप्रतिनिधि टीम को हराया. दूसरे मुकाबले में शिक्षक टीम ने पत्रकार सह व्यवसायी टीम को पराजित किया.

फाइनल में प्रशासन की टीम ने शिक्षक टीम को हराकर खिताब जीता. उदघाटन कर्नल लालजीत प्रसाद ने किया. उन्होंने खेल को अनुशासन, टीम भावना और भाईचारे का माध्यम बताया. संचालन राम कुमार व इम्तियाज खान ने संयुक्त रूप से किया.

मौके पर सुरेंद्र भाई मोदी, केदारनाथ यादव, देवनारायण यादव, जयप्रकाश राम, सुरेश यादव, विकास कुमार, अशोक सिंह, गिरिधारी प्रसाद आदि मौजूद थे.


विज्ञापन
Rajesh

लेखक के बारे में

By Rajesh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola