चंदवारा में स्वतंत्रता दिवस की धूम, एंटोनियो डिसिल्वा स्कूल के बच्चों ने निकाली आकर्षक झांकी

Updated:
विज्ञापन

झंडोतोलन करते उमेश यादव. | Prabhat Khabar Network

स्वतंत्रता दिवस पर युवा नेता उमेश यादव ने कहा कि देश की सुरक्षा और आजादी को बरकरार रखने की मुख्य जिम्मेदारी युवाओं के कंधों पर है।

विज्ञापन

चंदवारा: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर केटीपीएस फोरलेन चौक पर बरकट्टा विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता उमेश यादव व अरुण यादव के नेतृत्व में झंडोत्तोलन कार्यक्रम हुआ. झंडोत्तोलन उमेश यादव ने किया. एंटोनियो डिसिल्वा स्कूल के बच्चों ने आकर्षक झांकी निकाली और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया.

उमेश यादव ने कहा कि आजादी की सुरक्षा और देश की रक्षा की जिम्मेवारी युवाओं पर है. अरुण यादव ने कहा कि आजादी बेशकीमती है, इसे हर हाल में बरकरार रखना जरूरी है. स्कूल के प्राचार्य वकील सिंह, मिथुन सिंह ने भी स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला.

मौके पर शिव कुमार यादव, खुबलाल यादव, राजेश यादव, प्रेम यादव, मनोज यादव, दिवाकर पांडेय, गुरुदेव यादव समेत कई लोग मौजूद थे.


विज्ञापन
Rajesh

लेखक के बारे में

By Rajesh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola