स्वतंत्रता दिवस पर बीआर इंटरनेशनल स्कूल में देशभक्ति का जज्बा, महापुरुषों के बलिदान को किया याद
झंडोतोलन करते निदेशक ओपी राय. | Prabhat Khabar Network
कोडरमा के बीआर इंटरनेशनल स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। निदेशक ओपी राय ने छात्रों को देशहित में कार्य करने को कहा।
कोडरमा बाजार: चाराडीह स्थित बीआर इंटरनेशनल स्कूल में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण, राष्ट्रगान एवं वंदे मातरम से हुई. विद्यालय के निदेशक ओपी राय ने तिरंगा फहराकर सलामी दी. उन्होंने कहा कि हम सभी स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं, लेकिन इस आजादी के लिए महापुरुषों के बलिदान को हमेशा याद रखना चाहिए.
अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आंदोलन में देश के सपूतों ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया. उन्होंने छात्र-छात्राओं से महापुरुषों के बताये मार्ग पर चलने और राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया.
मौके पर अतिथि गुलाम मुस्तफा, ट्रस्टी राखी शर्मा, उप प्राचार्य नवल किशोर आनंद, स्कूल प्रशासक सुनील कुमार के अलावा लक्ष्मी कुमारी, इंद्रमणि कुमारी, रिया बोस, अनिता कुमारी, शिवम कुमार, माहेश्वरी कुमार, राजेंद्र कुमार, तबारक अंसारी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










