केटीपीएस में शान से लहराया तिरंगा, उत्कृष्ट योगदान के लिए कर्मचारी और हितधारक सम्मानित
बच्ची को पुरस्कृत करते परियोजना प्रधान | Prabhat Khabar Network
डीवीसी के केटीपीएस में स्वतंत्रता दिवस पर झंडोत्तोलन हुआ। महाप्रबंधक संजय कुमार ने राष्ट्र निर्माण में डीवीसी की भूमिका पर जोर दिया और कर्मचारियों को सम्मानित किया।
जयनगर: डीवीसी द्वारा संचालित केटीपीएस में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया. मुख्य महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान संजय कुमार ने झंडोत्तोलन किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण, विद्युत उत्पादन, सतत विकास तथा सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में डीवीसी की महत्वपूर्ण भूमिका है.
कार्यक्रम के दौरान पुरस्कार वितरण समारोह भी आयोजित किया गया, जिसमें उत्कृष्ट योगदान व उपलब्धियों के लिए कर्मचारियों तथा हितधारकों को सम्मानित किया गया. मौके पर महाप्रबंधक ओएंड एम अमन ज्योति, उप कमांडेट महेश कुमार, फ्रांसिस हेब्रम, कौशिक राय, कृष्णकांत, नवीन कुमार सहित कई लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










