नगर पर्षद झुमरीतिलैया में अनियमितताओं की होगी जांच

नगर पर्षद झुमरीतिलैया में इन दिनों पदाधिकारियों व कर्मियों की मनमानी चरम पर है़ आलम यह है कि जनता की समस्याओं को लेकर कोई सुनने देखने वाला नहीं है़
कोडरमा. नगर पर्षद झुमरीतिलैया में इन दिनों पदाधिकारियों व कर्मियों की मनमानी चरम पर है़ आलम यह है कि जनता की समस्याओं को लेकर कोई सुनने देखने वाला नहीं है़ साफ-सफाई से लेकर जलापूर्ति तक का हाल बेहाल है़ विभिन्न विकास योजनाओं में भी भारी अनियमितता की शिकायत आ रही है़ ऐसे में राज्य स्तर से इसको लेकर जांच का निर्देश जारी हुआ है़ अवर सचिव मुख्यमंत्री सचिवालय ने प्रधान सचिव नगर विकास विभाग को पत्र लिख 15 दिन के अंदर जांच रिपोर्ट मांगी है़ जानकारी के अनुसार झुमरीतिलैया नगर पर्षद में व्याप्त अव्यवस्था व अनियमितता को लेकर लगातार शिकायतें सरकार को जा रही है. पूरी शहरी व्यवस्था बेहाल है़ गत दिन कांग्रेस जिलाध्यक्ष भागीरथ पासवान ने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, नगर विकास सचिव को आवेदन देकर नगर पर्षद झुमरीतिलैया में भारी अनियमितता का आरोप लगाया था़ शिकायत के आलोक में सरकार के अवर सचिव मुख्यमंत्री सचिवालय ने प्रधान सचिव नगर विकास विभाग रिपोर्ट मांगी है. कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने आवेदन के माध्यम से कहा था कि नगर प्रशासक के रवैये से पूरे शहर में अव्यवस्था का आलम है़ योजनाओं में भारी अनियमितता बरती जा रही है़ शहरी इलाके के हर वार्ड में गंदगी का अंबार है, जिससे कुछ माह पूर्व शहर के लोग डेंगू व मलेरिया जैसी बीमारियों से परेशान रहे़ सरकार की योजनाओं का बुरा हाल है़ वर्षों से जमे दूसरे विभाग के अभियंता मौज कर रहे हैं. अधिकारी जनता की समस्याओं पर गंभीरता नहीं दिखाते है. इससे सरकार की छवि धूमिल हो रही है़ उन्होंने वर्षों से जमे अभियंता, कार्यपालक पदाधिकारी के संपत्ति जांच की भी मांग की है़
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




