ePaper

ग्रिजली विद्यालय में शैक्षणिक पदों के लिए साक्षात्कार 16 को

Updated at : 31 Jan 2025 9:21 PM (IST)
विज्ञापन
ग्रिजली विद्यालय में शैक्षणिक पदों के लिए साक्षात्कार 16 को

ग्रिजली विद्यालय द्वारा शैक्षणिक पदों के लिए 16 फरवरी को ग्रिजली पब्लिक स्कूल परिसर में साक्षात्कार होगा.

विज्ञापन

कोडरमा. ग्रिजली विद्यालय द्वारा शैक्षणिक पदों के लिए 16 फरवरी को ग्रिजली पब्लिक स्कूल परिसर में साक्षात्कार होगा. ग्रिजली विद्यालय के सीइओ प्रकाश गुप्ता व प्राचार्या अंजना कुमारी ने बताया कि साक्षात्कार सुबह 10:30 बजे से लिया जायेगा. विद्यालय द्वारा पीजीटी, टीजीटी, पीआरटी, नर्सरी टीचर, टाइपिस्ट व विभिन्न प्रशासनिक पदों के रिक्त पद के लिए यह साक्षात्कार आयोजित किया जा रहा है. साक्षात्कार के दिन उम्मीदवारों के सुगम आगमन व प्रस्थान के लिए बस की सुविधा भी दी जा रही है, जिसके लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ब्लॉक रोड झुमरीतिलैया से बस सुबह 10 बजे से 11 बजे तथा सुभाष चौक झुमरीतिलैया से 10:15 बजे व 11:15 बजे ग्रिजली पब्लिक स्कूल के लिए प्रस्थान करेगी. उन्होंने बताया की उम्मीदवारों के लिए आवेदन फार्म ग्रिजली विद्यालय की वेबसाइट तथा उजाला कॉम्प्लेक्स झुमरीतिलैया स्थित प्रधान कार्यालय में उपलब्ध है. उम्मीदवारों को प्रशिक्षित और अनुभवी होना चाहिए और अंग्रेजी भाषा में पारंगत होना चाहिए. साक्षात्कार के दिन उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म, मूल दस्तावेज, शैक्षिक दस्तावेजों की फोटोकॉपी, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो साथ में लेकर उपस्थित होना है. इस अवसर पर प्रशासक अशरफ खान, संयोजक विजय कुमार सिंह, जितेंद्र चौधरी, बीडी नस्कर, अनुराग कुमार सिंह, तुषार रॉय चौधरी, प्रीति जगनानी, स्टूडेंट सर्विस सेल के संयोजक सुधांशु कुमार, सीसीए संयोजक पंकज उपाध्याय, स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर अमित दास आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola