ePaper

अबुआ आवास निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश

Updated at : 29 May 2025 8:49 PM (IST)
विज्ञापन
अबुआ आवास निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश

बैठक में पंचायत में मनरेगा अंतर्गत लगायी गयी बागवानी व लिनियर योजनाओं की भौतिक स्थिति की जांच पर चर्चा की गयी.

विज्ञापन

मरकच्चो. गुरुवार को प्रखंड के डगरनवा पंचायत सचिवालय में मुखिया शोभा देवी की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में पंचायत में मनरेगा अंतर्गत लगायी गयी बागवानी व लिनियर योजनाओं की भौतिक स्थिति की जांच पर चर्चा की गयी. बीपीओ रविशंकर प्रसाद ने योजनाओं में तेजी लाने पर जोर दिया. उन्होंने ग्रामीणों को आम बागवानी लगाने और उसका लाभ लेने की बात कही. इसके अलावा पंचायत में अबुआ आवास निर्माण की धीमी गति पर चिंता जतायी और लाभुकों को इसमें तेज़ी लाने को कहा गया. मौके पर एई चितरंजन कुमार, पंचायत सेवक श्यामसुंदर प्रसाद, देवकी राय, वीरेंद्र राय, जनसेवक श्रवेश कुमार, रोजगार सेवक किशोर यादव, प्रकाश यादव समेत कई ग्रामीण मौजूद थे.

कृषि वैज्ञानिकों ने किया कई गांवों का भ्रमण

मरकच्चो. विकसित संकल्प यात्रा अभियान के तहत कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों की टीम प्रखंड के कोसडीहरा, जामू, नादकरी आदि गांवों में पहुंची और किसानों से सीधा संवाद किया. मौके पर आइआरआई बरही के डॉक्टर अभय कुमार गिरि, रूपेश रंजन आदि ने किसानों को बीजोपचार के महत्व व विधियों की जानकारी दी. देवरूप घोष ने मृदा नमूना, संग्रहण व परीक्षण की जानकारी दी. डॉ अभय गिरि ने सूखा प्रभावित क्षेत्रों में मछली पालन की संभावनाओं को लेकर किसानों को जागरूक किया. इस दौरान वैज्ञानिकों ने गांव के किसानों के साथ चर्चा की. कार्यक्रम में जामू के 25, नादकरी के 25 व कोसडीहरा के 30 किसानों ने भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola