तालाबों के संरक्षण की दिशा में नगर पर्षद ने की पहल

नगर पर्षद ने शहर के सार्वजनिक जल स्रोतों और तालाबों के संरक्षण के लिए विशेष पहल शुरू की है़
झुमरीतिलैया. नगर पर्षद ने शहर के सार्वजनिक जल स्रोतों और तालाबों के संरक्षण के लिए विशेष पहल शुरू की है़ जल ही जीवन का आधार है और जल स्रोतों का संरक्षण बिना जनभागीदारी के संभव नहीं है, इसे ध्यान में रखते हुए आम नागरिकों को इस अभियान से जोड़ने को लेकर नगर पर्षद ने तैयारी की है़ इसके तहत एक विशेष प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया गया है़ प्रतियोगिता के तहत सर्वश्रेष्ठ तालाब का चयन किया जायेगा़ चयनित तालाब के विकास और सौंदर्यीकरण के लिए विशेष कार्य किया जायेंगे़ तालाब के संरक्षण में योगदान देने वाले स्वयंसेवक दल को सम्मानित किया जायेगा़ पूरी योजना की जानकारी देते हुए प्रशासक अंकित गुप्ता और सिटी मैनेजर लेमांशु कुमार ने बताया कि जल संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है और यदि इसे जनभागीदारी से किया जाये, तो झुमरीतिलैया को जल संकट से बचाया जा सकता है़ इन्होंने आम नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें. प्रतियोगिता से संबंधित अधिक जानकारी और प्रतिभागिता के लिए नगर पर्षद के कार्यालय मोबाइल नंबर 8987658581 (कॉल व व्हाट्सऐप) पर संपर्क किया जा सकता है़
गिरते भूजल स्तर को देखते हुए पहल
शहरी क्षेत्र में लगातार भूजल स्तर गिरने की समस्या देखी जा रही है़ इस कारण कई इलाकों में बोरिंग फेल हो रहे हैं, जिससे लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है़ विशेषज्ञों का मानना है कि इस समस्या का समाधान तालाबों और जल स्रोतों के संरक्षण में ही छिपा है़ यदि तालाबों की सही तरीके से देखभाल की जाये तो पानी की कमी को काफी हद तक रोका जा सकता है़ इसी को ध्यान में रखते हुए इस तरह की पहल की जा रही है़ नगर पर्षद ने सभी नगरवासियों से तालाबों और जल स्रोतों के संरक्षण में सहयोग देने की अपील की है़ नागरिकों को खास तौर पर यह ध्यान रखने को कहा गया है कि तालाबों और जल स्रोतों में प्लास्टिक या अन्य कचरा न डालें. जलाशयों को स्वच्छ और संरक्षित रखने के लिए सामूहिक प्रयास करें, तालाबों के सौंदर्यीकरण में नगर पर्षद का सहयोग करें.
शहरी क्षेत्र के 18 प्रमुख तालाब होंगे शामिल
नगर पर्षद ने इस पहल के तहत शहर के 18 प्रमुख तालाबों को संरक्षण अभियान में शामिल किया है़ इनमें शामिल मुख्य तालाब, इंदरवा छठ तालाब, मिलवा छठ तालाब, बुडिया साख तालाब, राजा तालाब, महतो आहार गुमो तालाब आदि शामिल हैं. इसके अलावा अन्य 13 तालाबों को भी इस योजना में शामिल किया गया है़
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




