मरकच्चो के ग्रामीणों को दी गयी योजनाओं की जानकारी

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
मरकच्चो के ग्रामीणों को दी गयी योजनाओं की जानकारी

ग्रामीणों को योजनाओं के लाभ के उद्देश्य से प्रखंड के चोपनाडीह, महुंगाई व पुरनानगर पंचायत में शिविर का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

मरकच्चो. ग्रामीणों को योजनाओं के लाभ के उद्देश्य से प्रखंड के चोपनाडीह, महुंगाई व पुरनानगर पंचायत में शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में बीडीओ हुलास महतो ने लोगों को सरकार द्वारा चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी. यहां पेंशन, आवास, मुख्यमंत्री पशुधन, आयुष्मान कार्ड समेत विभिन्न योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाये गये थे. इस दौरान राशन कार्ड, आवास योजना, आवासीय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, बिरसा सिंचाई कूप समेत अन्य योजनाओं के लिए सैंकड़ों आवेदन प्राप्त हुये. शिविर में लाभुकों के बीच धोती-साड़ी का वितरण किया गया. शिविर के दौरान सौ से अधिक लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गयी, वहीं उनके बीच दवा का वितरण किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola