बेरोगाई में यज्ञ को लेकर निकाली कलश यात्रा, कई हुए शामिल

Updated:
विज्ञापन

जयनगर प्रखंड के ग्राम बेरोगांई में 108 श्री शतचंडी महायज्ञ सह हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का विधिवत उदघाटन महामंडलेश्वर सुखदेव दास जी महाराज, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष जानकी प्रसाद यादव, जिप सदस्य केदारनाथ यादव ने फीता काटकर किया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, जयनगर

आपके शहर में

विज्ञापन

जयनगर प्रखंड के ग्राम बेरोगांई में 108 श्री शतचंडी महायज्ञ सह हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का विधिवत उदघाटन महामंडलेश्वर सुखदेव दास जी महाराज, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष जानकी प्रसाद यादव, जिप सदस्य केदारनाथ यादव ने फीता काटकर किया. इस दौरान यज्ञ समिति बेरोगांई के लोगों ने आये हुए सभी अतिथियों को अंग वस्त्र एवं फूल माला से स्वागत किया. 28 फरवरी तक चलने वाले शतचंडी महायज्ञ को लेकर गुरूवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. जिसमें लगभग 551 महिलाओं ने माथे पर कलश लेकर बराकर नदी के लिए प्रस्थान किया. इस दौरान वैदिक आचार्य कुंदन शास्त्री एवं आचार्य प्रद्युम्न शास्त्री सहित अन्य ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ पूजा अर्चना कर कलश में जल भराया गया. कलश यात्रा के दौरान लोग जय माता दी, जय बजरंगबली, जय श्री राम के नारे लगा रहे थे. यज्ञाधीश आचार्य बालमुकुंद जी महाराज ने यज्ञ की महिमा बताते हुए कहा कि यज्ञ करने से समस्त आसुरी शक्तियों का विनाश होता है एवं मानसिक शांति मिलती है. महामंडलेश्वर सुखदेव दास जी महाराज ने कहा कि हम सभी सनातनी की रक्षा के लिए तत्पर है और हम सब एकजुटता का परिचय देते हुए देश को आगे बढ़ने का काम करें, निश्चित तौर पर सनातन आगे बढ़ रहा है और यज्ञ करने से धर्म की रक्षा होती है. धर्म से शांति एवं धन का आगमन होता है. मौके पर जयप्रकाश राम, किशुन यादव, राजेंद्र यादव, रामशरण यादव, शिवशंकर यादव, रामदेव प्रसाद यादव, मुश्ताक खान, नीलकंठ वर्णवाल, महावीर यादव, दीपक यादव, महेंद्र राणा, लक्ष्मण यादव, प्रभु यादव, रवि यादव, विजय यादव, अरुण राणा, राम लखन यादव आदि मौजूद थे.

यज्ञ को सफल बनाने में यज्ञ समिति के रामजतन यादव, सीताराम यादव, कैलाश राणा, दशरथ यादव, उमेश यादव, छात्रधारी यादव, जागेश्वर यादव, बाबूलाल राणा, मथुरा यादव, सूरज यादव, सदस्य संदीप यादव, रोहित यादव, रामप्रवेश यादव, रामचंद्र यादव, रामू यादव, प्रदीप यादव, रामाधार यादव, रामबोल यादव, कृष्णदेव यादव, सुरेंद्र राणा, बद्री भगत, सुनील यादव, लक्ष्मण राणा, गणेश यादव, रामावतार यादव, विकास उर्फ टुन्नू, विजय भुईयां, विनोद भुईयां, राहुल यादव, लक्ष्मण यादव, रंजीत यादव, केदार यादव, प्रेमसागर राणा, अमित यादव समेत कई ग्रामीण लगे हुए हैं.

(बॉक्स) कांको में यज्ञ को लेकर कलश यात्रा 24 को

जयनगर. ग्राम पंचायत कांको में आयोजित होने वाले श्री श्री 1008 शिव परिवार एवं हनुमत राधा कृष्ण प्राण प्रतिष्ठात्मक पांच दिवसीय लघु रुद्र सह रामचरितमानस यज्ञों को लेकर 24 फरवरी को भव्य कलश यात्रा निकाली जायेगी. यज्ञ के दौरान हर दिन के होने वाले आयोजनों की सूची जारी कर दी गयी है. यज्ञ में प्रतिदिन संध्या सात बजे से संगीतमय कथा प्रवचन होगा. यज्ञ के आचार्य सह प्रवचनकर्ता राजेश कुमार पांडेय शास्त्री तथा कथा वाचिका सुश्री साध्वी ज्योतिष शास्त्री (अयोध्या) हैं. यज्ञ को सफल बनाने में समस्त ग्रामीण जुटे हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola