संत गाडगे जयंती 23 को, तैयारी जोरों पर
Published by : VIKASH NATH Updated At : 19 Feb 2026 8:01 PM
अखिल भारतीय धोबी महासंघ जिला इकाई कोडरमा की बैठक जयनगर स्थित सांथ में जिला अध्यक्ष मनिंदर राम की अध्यक्षता में हुई.
जयनगर. अखिल भारतीय धोबी महासंघ जिला इकाई कोडरमा की बैठक जयनगर स्थित सांथ में जिला अध्यक्ष मनिंदर राम की अध्यक्षता में हुई. बैठक में आगामी 23 फरवरी को संत गाडगे जी महाराज की जयंती को ऐतिहासिक रूप से मनाने का निर्णय लिया गया. बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष महेंद्र राम ने कहा कि जयंती कार्यक्रम को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए व्यापक तैयारी की जा रही है. इस दिन समाज का विशाल जुलूस निकाला जायेगा, बैठक में प्रकाश रजक, खगेंद्र राम, महेश रजक, प्रदीप राम, अर्जुन राम, रंजीत भारती, विनोद आनंद, रामप्रसाद धोबी, धनेश्वर रजक, दशरथ राम, महेंद्र राम आदि मौजूद थे.
किशोरियों के लिए एनीमिया जागरूकता शिविर
झुमरीतिलैया. ब्लॉक रोड स्थित शिव तारा सरस्वती शिशु मंदिर में इनर व्हील क्लब के तत्वावधान में जिला 325 के अंतर्गत स्टेटस ऑफ वूमन एंड गर्ल श्रेणी में एनीमिया मुक्त भारत के तहत एनीमिया जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में 100 से अधिक किशोरियों ने भाग लिया. कार्यक्रम में डॉ प्रिया ने सभी किशोरियों को एनीमिया के लक्षण, कारण और बचाव के बारे में विस्तार से बताया. उन्होंने सबको संतुलित व पौष्टिक आहार का महत्व और आयरन युक्त भोजन के नियमित सेवन की अच्छाइयों से अवगत कराया. मौके पर क्लब की अध्यक्ष ज्योति झा, परियोजना निदेशक रंजीता सेठ, कंचन भदानी, सरिता विजय, अनीता सेठ, आशा गुप्ता, काजल गुप्ता, रश्मि लोहनी ने सहयोग किया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










