घर में लगी आग, हजारों रुपये की संपत्ति जली

Published by : PRAVEEN Updated At : 07 Apr 2025 9:51 PM

विज्ञापन

प्रखंड अंतर्गत तिलोकरी निवासी सुभाष पांडेय के घर में अचानक से आग लग गयी. इससे हजारों रुपये का पुआल, चावल, गेहूं सहित अन्य खाद्य सामग्री जल कर राख हो गयी.

विज्ञापन

जयनगर. प्रखंड अंतर्गत तिलोकरी निवासी सुभाष पांडेय के घर में अचानक से आग लग गयी. इससे हजारों रुपये का पुआल, चावल, गेहूं सहित अन्य खाद्य सामग्री जल कर राख हो गयी. जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 10 बजे अचानक से सुभाष पांडेय के घर के एक कमरे से धुआं निकलने लगा़ जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आग पूरे घर में फैल गयी. पीड़ित सुभाष पांडेय दिव्यांग हैं. वे बड़ी मुश्किल से अपने पारिवारिक जिम्मेवारी को निर्वहन करते हैं. उन्होंने बताया कि घटना में हजारों की संपत्ति जलकर राख हो गयी है. लोगों ने मशीन की व्यवस्था कर किसी तरह आग पर काबू पाया.

बेलाटांड़ में हाथियों ने मचाया उत्पात

डोमचांच. थाना क्षेत्र के बेलाटांड़ में रविवार की रात हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया़ हाथियों ने यहां झोपड़ी और घर की दीवार को ध्वस्त कर दिया. लोगों ने सोमवार को हाथियों के झुंड को बेलाटांड़ से सटे जंगल में देखा है़ इससे उनमें भय व्याप्त है़ लोगों के अनुसार हाथियों के झुंड ने पहले दिन आबादी वाले क्षेत्र में पहुंच कर नुकसान पहुंचाया है़ ऐसे में कभी भी अनहोनी हो सकती है. उन्होंने वन विभाग से हाथियों को खदेड़ने की मांग की है़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAVEEN

लेखक के बारे में

By PRAVEEN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola