ग्रिजली विद्यालय के जयप्रकाश ने जेईई मेंस में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, परिवार में उत्साह का वातावरण

Updated:
विज्ञापन
जयप्रकाश. | Prabhat Khabar Network

जयप्रकाश. | Prabhat Khabar Network

ग्रिजली विद्यालय के छात्र जय प्रकाश ने बिना किसी कोचिंग के जेईई मेंस में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर आईआईटी कानपुर में प्रवेश प्राप्त किया है।

विज्ञापन

कोडरमा: तिलैया डैम स्थित ग्रिज़ली विद्यालय के छात्रावास में रहकर पढ़ाई करने वाले छात्र जय प्रकाश ने जेईई मेंस परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करते हुए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर के वाधवानी स्कूल ऑफ एआई एंड इंटेलिजेंट सिस्टम्स के बैचलर इन साइबर सिक्योरिटी कार्यक्रम में प्रवेश प्राप्त किया है.

जय प्रकाश की यह सफलता कई मायनों में विशेष है. उन्होंने बिना किसी कोचिंग संस्थान का सहारा लिए केवल विद्यालय की नियमित पढ़ाई, अनुशासित शैक्षणिक वातावरण तथा विद्यालय के इन-हाउस शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है.

छात्रावास में रहकर उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों के निर्देशन में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी की. उल्लेखनीय है कि जय प्रकाश ने कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा भी ग्रिज़ली विद्यालय से उत्तीर्ण की थी तथा विद्यालय के टॉपर रहे थे. जय प्रकाश ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से यह सिद्ध कर दिया है कि सही मार्गदर्शन, नियमित अभ्यास और दृढ़ संकल्प के साथ किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है. उनकी सफलता पर विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं सहपाठियों में हर्ष और उत्साह का वातावरण है.

जय प्रकाश की इस सफलता में विद्यालय के वरिष्ठ माध्यमिक समन्वयक विजय कुमार सिंह, संतोष कुमार, नागेंद्र कुमार, सुशांत कुमार का विशेष मार्गदर्शन एवं प्रेरणा रही. विद्यालय के सीईओ प्रकाश गुप्ता एवं प्राचार्या अंजना कुमारी ने कहा कि जय प्रकाश की सफलता ग्रिज़ली विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था, अनुशासित वातावरण एवं विद्यार्थी-केंद्रित शिक्षा प्रणाली का उत्कृष्ट उदाहरण है. हमें गर्व है कि उन्होंने बिना किसी बाहरी कोचिंग के केवल विद्यालय के शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अपने अथक परिश्रम के बल पर आईआईटी कानपुर में प्रवेश प्राप्त किया है. हमें विश्वास है कि जय प्रकाश भविष्य में साइबर सिक्योरिटी एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देकर विद्यालय, राज्य एवं देश का नाम गौरवान्वित करेंगे.

विद्यालय परिवार की ओर से समन्वयक जितेन्द्र कुमार चौधरी, विजय कुमार सिंह, बी.डी. नस्कर, अनुराग कुमार सिंह, शिल्पी भदानी, बनानी नियोगी, प्रीति जगनानी, शिक्षक अमित कुमार राय, संजीव कुमार जायसवाल, सिंपल कुमारी, संतोष कुमार, नागेंद्र कुमार, सुशांत कुमार, स्टूडेंट्स सर्विस सेल संयोजक सुधांशु कुमार, स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर प्रीतम हरि सहित समस्त शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने जय प्रकाश एवं उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं.


विज्ञापन
Rajesh

लेखक के बारे में

By Rajesh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola