ePaper

विस्थापित एवं प्रभावित संघर्ष मोर्चा का गठन

Updated at : 27 May 2025 8:18 PM (IST)
विज्ञापन
विस्थापित एवं प्रभावित संघर्ष मोर्चा का गठन

केटीपीएस फोरलेन चौक पर सर्वदलीय बैठक

विज्ञापन

जयनगर. केटीपीएस फोरलेन चौक पर सर्वदलीय बैठक जेएलकेएम के केंद्रीय प्रवक्ता रविशंकर यादव की अध्यक्षता में हुई. संचालन दशरथ पासवान ने किया. बैठक में विस्थापित प्रभावित लोगों के हक व अधिकार की लड़ाई को लेकर विस्थापित एवं प्रभावित संघर्ष मोर्चा का गठन किया गया. रविशंकर यादव ने कहा कि डीवीसी प्रबंधन की वादाखिलाफी व प्लांट में चल रहे बिचौलिया वाद के खिलाफ इस मोर्चा का गठन हुआ है. कांग्रेस नेता सुरेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि यहां जनप्रतिनिधि भी ठेकेदार हो गये हैं, उन्हें विस्थापित, प्रभावित की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं हैं. भाजपा नेता पोखराज राणा ने कहा कि जिले को 24 घंटे बिजली नहीं मिलती, जबकि प्रबंधन ने बिजली देने का वायदा किया था. झामुमो नेता दामोदर यादव ने कहा कि रैयतों के लिए नि:शुल्क विद्यालय, नि:शुल्क अस्पताल खोलने की बात थी, मगर आज तक ऐसा नहीं हो पाया. मुखिया कन्हैया यादव ने कहा कि जिनकी जमीन गयी है, उन्हें उचित मुआवजा नहीं मिला है. अगली बैठक पांच जून को होगी. मौके पर बलराम राणा, बुलाकी यादव, अनिल वर्णवाल, रामचंद्र यादव, महेंद्र यादव, अर्जुन चौधरी, रामदेव यादव, योगेश यादव, अरुण यादव, मुकेश यादव, मनोज यादव, अजय राणा, विनोद पासवान, सदन यादव, उमेश यादव, सुरेश मंडल आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola