भूमि विवाद को लेकर मारपीट, छह लोग घायल

डोमचांच थाना क्षेत्र के बीरजामु में भूमि विवाद को लेकर शनिवार को दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई. इसमें एक पक्ष के छह लोग घायल हो गये.
कोडरमा बाजार. डोमचांच थाना क्षेत्र के बीरजामु में भूमि विवाद को लेकर शनिवार को दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई. इसमें एक पक्ष के छह लोग घायल हो गये. उनका इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है. मारपीट में घायल इस्राइल अंसारी (पिता असगर अंसारी) ने बताया कि बीरजामु में उसकी पुश्तैनी जमीन है, जिस पर वह अपने परिवार के साथ घर बनाकर रह रहे हैं. जब वे मकान बना रहे थे, उसी समय से मंसूर मियां और उसके भाइयों ने उस जमीन पर अपना दावा करते हुए विवाद शुरू किया था. मामले को लेकर कई बार पंचायत भी हुआ. पंचायत के द्वारा हमारे पक्ष में निर्णय दिया गया, परंतु उक्त लोग बार बार विवाद करते रहते हैं. इस्राइल अंसारी ने बताया कि वे एक शिक्षक है. शनिवार को जब वे स्कूल से घर लौट रहे थे, तो मंसूर मियां, तस्सवुर मियां व मनिरुद्दीन मियां लाठी डंडे से हमला कर उन्हें घायल कर दिया. बीच बचाव करने आयी जुबैदा खातून, उसकी तीन बेटियां और एक बेटा भी घायल हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और मामले को जांच कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




