हाइवा से कुचल कर ससुर व दामाद की मौत

Updated:
विज्ञापन
हाइवा से कुचल कर ससुर व दामाद की मौत

कोडरमा-जमुआ मुख्य मार्ग के जलवाबाद के समीप सड़क हादसा

विज्ञापन

कोडरमा-जमुआ मुख्य मार्ग के जलवाबाद के समीप सड़क हादसा कोडरमा बाजार. थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडरमा-जमुआ मुख्य मार्ग स्थित जलवाबाद के समीप गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हुआ. हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी. मृतकों की पहचान नवलशाही निवासी 62 वर्षीय दिनेश्वर ठाकुर और उनके दामाद गिरिडीह जिले के चिलगा निवासी 35 वर्षीय सचिन ठाकुर के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक, दोनों ससुर-दामाद बाइक से नवलशाही से कोडरमा की ओर जा रहे थे. उन दोनों के आगे स्टोन चिप्स लोड हाइवा कोडरमा की ओर से आ रहा था. इसी दौरान नगरखारा के समीप बाइक सवार ने हाइवा को ओवरटेक करने का प्रयास किया. इसी बीच बाइक हाइवा की चपेट में आकर फंस गयी, हाइवा से फंसे होने के कारण बाइक समेत दोनों ससुर-दामाद करीब 100 मीटर तक सड़क पर घिसटते हुए जलवाबाद तक पहुंच गये. इस हादसे में दोनों के शरीर के चिथड़े उड़ गये. जानकारी मिलते ही कोडरमा थाना प्रभारी विकास पासवान दल बल के साथ पहुंचे और हाइवा को जब्त करते हुए चालक व खलासी को हिरासत में ले लिया. वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola