ePaper

आठवीं और नौवीं कक्षा की परीक्षा स्थगित

Updated at : 29 Jan 2025 9:27 PM (IST)
विज्ञापन
आठवीं और नौवीं कक्षा की परीक्षा स्थगित

झारखंड अधिविद्य परिषद जैक में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का पद रिक्त होने से विद्यार्थियों के समक्ष काफी गंभीर समस्या उत्पन्न हो गयी है.

विज्ञापन

कोडरमा. झारखंड अधिविद्य परिषद जैक में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का पद रिक्त होने से विद्यार्थियों के समक्ष काफी गंभीर समस्या उत्पन्न हो गयी है. हाल ही में आठवीं और नौवीं कक्षा की परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है, जबकि 10वीं और 12वीं की परीक्षा को लेकर भी संशय की स्थिति में है. झारखंड प्लस टू शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष योगेंद्र ठाकुर ने कहा कि जैक के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की शीघ्र नियुक्ति की जानी चाहिए, ताकि बच्चों का भविष्य अधर में न लटके. बच्चों को धैर्य पूर्वक अपनी परीक्षा की तैयारी करने का संदेश देते हुए कोडरमा जिला प्लस टू शिक्षक संघ के अध्यक्ष पंकज कुमार और जिला सचिव पंकज सिंह, धनंजय उपाध्याय, अनंत कुमार मिश्रा, सनोज कुमार यादव, सुरेश प्रसाद कुशवाहा, मनोज कुमार, श्वेता कुमारी, जितेंद्र कुमार, शशि भूषण पंडित व अनिल कुमार ने कहा कि यह अत्यंत गंभीर विषय है. इससे करीब 22 लाख बच्चों का भविष्य प्रभावित होगा. संघ ने वार्षिक परीक्षा का समय से आयोजन और जैक के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष की नियुक्ति के लिए 30 जनवरी की शाम छह बजे एक ट्विटर अभियान चलाने का आह्वान किया है. उल्लेखनीय है कि वार्षिक परीक्षा का समय से आयोजन नहीं होने से कई प्रतियोगिता परीक्षाओं जैसे नीट, जेइइ व सीयूइटी में शामिल होने वाले विद्यार्थियों पर प्रभाव पड़ता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola