पदाधिकारी की जगह पहुंचे कर्मी, आपत्ति जतायी

Published by : PRAVEEN Updated At : 24 Mar 2025 10:04 PM

विज्ञापन

प्रखंड कार्यालय सभागार में सोमवार को प्रखंड में चल रही योजनाओं की समीक्षा को लेकर प्रमुख विजय सिंह की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक हुई़

विज्ञापन

मरकच्चो. प्रखंड कार्यालय सभागार में सोमवार को प्रखंड में चल रही योजनाओं की समीक्षा को लेकर प्रमुख विजय सिंह की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक हुई़ बैठक में बीडीओ हुलास महतो व अन्य कर्मी मौजूद थे. बैठक की शुरुआत में पहले की बैठक में लिए गये प्रस्तावों की समीक्षा हुई. बैठक में प्रखंड के अन्य विभाग के पदाधिकारियों की जगह कर्मियों के पहुंचने पर उपस्थित सदस्यों ने आपत्ति व्यक्त की तथा समीक्षा के लिए विभाग के पदाधिकारियों को बैठक में आना सुनिश्चित करने की बात कही गयी. इसके अलावा बैठक में अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण की मांग की गयी. सांसद प्रतिनिधि शंभू सिंह ने स्वास्थ्य केंद्र में जरूरी दवा की कमी तथा जांच की कमी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया़ उन्होंने माग की कि जरूरी दवा केंद्र में उपलब्ध करायी जाये, ताकि क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिल सके़ वहीं बीडीओ ने उपस्थित प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी को प्रखंड के बिरहोर कॉलोनियों में नियमित स्वास्थ्य जांच शिविर लगाने का निर्देश दिया़ सदस्यों ने क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में अनियमितता का मामला भी उठाया़ सदस्यों का कहना था की प्रखंड के कई आंगनबाड़ी केंद्र नियमित रूप से समय पर नहीं खुलते और पोषाहार वितरण में भी अनियमितता बरती जा रही है. सदस्यों ने इसकी जांच की मांग की़ इसके अलावा शिक्षा, वन विभाग, कृषि मनरेगा, बिजली, आंगनबाड़ी, राशन आपूर्ति, नल जल, अंचल से संबंधित मामले समेत अन्य पर चर्चा करते हुए समीक्षा की गयी. इस अवसर पर उप प्रमुख पिंकी देवी, डॉ प्रदीप बैठा, मुखिया बैजयंती देवी, पंसस दीपक राम, धानेश्वर यादव, गोविंद यादव, सहदेव यादव, नसीम अंसारी, संदीप कुमार, उपेंद्र यादव, गीता देवी, मधु कुमारी, मरियम खातून, समीना बीबी, एई चितरंजन कुमार, सीआई नीतीश कुमार, अभिमन्यु कुमार, माधुरी कुमारी, शशि कुमार, सियाराम सिंह आदि मौजूद थे़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAVEEN

लेखक के बारे में

By PRAVEEN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola