योग्य लाभार्थियों को मिलेगा पीएम आवास

Published by : PRAVEEN Updated At : 02 Apr 2025 9:35 PM

विज्ञापन

भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 को एक सितंबर 2024 से क्रियान्वित किया गया है.

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 को एक सितंबर 2024 से क्रियान्वित किया गया है. यह योजना 2024 से 2029 तक चलेगी. इस योजना के तहत योग्य लाभार्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गये हैं. नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी अंकित गुप्ता ने बताया कि परिवार में पति-पत्नी और अविवाहित बच्चे ही शामिल होंगे. झुमरीतिलैया नगर पर्षद क्षेत्र में रहनेवाले आवास विहीन परिवार, जिनके पास देश में कहीं भी पक्का मकान नहीं है, वे इस योजना के पात्र होंगे.

क्या है आवेदन की शर्तें

आवेदक की वार्षिक आय तीन लाख रुपये से कम होनी चाहिए. आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक होना अनिवार्य है. आधार, पैन व वोटर कार्ड की छायाप्रति आवेदन के साथ जमा करनी होगी. पिता, पति/पत्नी, परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड की प्रतियां आवश्यक, जमीन से जुड़े दस्तावेज जैसे खतियान, डीड, वंशावली, बंटवारा नामा आदि अनिवार्य हैं. जमीन की रसीद नहीं होने पर स्वामित्व प्रमाण पत्र जमा करना होगा. इन दस्तावेजों की होगी जरूरत जिसमें अंचल कार्यालय से जारी आय प्रमाण पत्र, पूरे भारत में पक्का मकान नहीं होने का शपथ पत्र, बैंक पासबुक की छायाप्रति, पासपोर्ट आकार का फोटो, परिवार का एक साथ खींचा गया फोटो आदि शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAVEEN

लेखक के बारे में

By PRAVEEN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola