ट्रैक्टर की चपेट में आने से वृद्ध घायल
Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 08 Jun 2026 8:52 PM
युवक ने दिखायी मानवता, अस्पताल पहुंचाया
: युवक ने दिखायी मानवता, अस्पताल पहुंचाया सतगावां. बासोडीह बस स्टैंड के समीप सोमवार को एक ईंट लदे अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से 80 वर्षीय गुल्ली महतो गंभीर रूप से घायल हो गये. वे योगीडीह गांव के निवासी हैं और साप्ताहिक हाट में खरीदारी करने आये थे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नासरगंज की ओर से गावां जा रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने वृद्ध को टक्कर मार दी. हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया. दुर्घटना में गुल्ली महतो सड़क पर गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े. इसी दौरान मुंबई जाने के लिए ट्रेन पकड़ने जा रहे युवक धर्मेंद्र कुमार ने मानवता का परिचय देते हुए अपनी यात्रा छोड़ दी. उन्होंने तत्काल ई-रिक्शा की व्यवस्था कर घायल वृद्ध को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां पहुंचाया. चिकित्सकों ने बताया कि दुर्घटना में वृद्ध का दायां पैर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है. उन्हें सदर अस्पताल कोडरमा रेफर कर दिया गया. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को जब्त कर थाने ले गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










