ePaper

वज्रपात से आठ विद्यार्थी घायल

Updated at : 09 Apr 2025 10:52 PM (IST)
विज्ञापन
वज्रपात से आठ विद्यार्थी घायल

प्रखंड के पपलो पंचायत अंतर्गत विधनिया मौजा में संचालित संत मौर्य स्कूल में बुधवार सुबह 11:30 बजे हुई वज्रपात की घटना में आठ विद्यार्थी घायल हो गये.

विज्ञापन

मरकच्चो. प्रखंड के पपलो पंचायत अंतर्गत विधनिया मौजा में संचालित संत मौर्य स्कूल में बुधवार सुबह 11:30 बजे हुई वज्रपात की घटना में आठ विद्यार्थी घायल हो गये. घायलों में 10 वर्षीय रौशनी कुमारी (कक्षा छह), छह वर्षीय रिया कुमारी (कक्षा एक), 11 वर्षीय अनिशा कुमारी (कक्षा छह), 15 वर्षीय सुजाता कुमारी (कक्षा 10), 15 वर्षीय अंजुम खातून (कक्षा 10), 10 वर्षीय प्रिया कुमारी (कक्षा छह), आठ वर्षीय संजना कुमारी (नर्सरी) तथा छह वर्षीय रितेश यादव (यूकेजी) के नाम शामिल हैं. सभी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरकच्चो में चल रहा है. जानकारी अनुसार विद्यार्थी स्कूल में लगे लोहे के बेंच पर बैठ कर पढ़ाई कर रहे थे. इसी दौरान बारिश के साथ स्कूल पर वज्रपात हो गया. लोहे के बेंच में बैठे होने की वजह से विद्यार्थी वज्रपात की चपेट में आ गये. घायल बच्चों को आनन-फानन में मरकच्चो सीएचसी पहुंचाया गया. बीडीओ हुलास महतो व शिक्षा विभाग के बीपीओ प्रभुदेव यादव ने अस्पताल पहुंच कर घायल विद्यार्थियों का हाल-चाल जाना. उक्त विद्यालय को बिना यू डाइस के ही संचालित हो रहा है. विद्यालय में न तो तड़ित चालक लगा है और न ही सरकार द्वारा स्कूल संचालन के लिए तय मानक को पूरा किया जा रहा है. जैसे-तैसे विद्यालय का संचालन किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAVEEN

लेखक के बारे में

By PRAVEEN

PRAVEEN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola