हत्या के विरोध में जयनगर व हिरोडीह में पुतला दहन

Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 07 Jun 2026 9:06 PM

विज्ञापन

न्याय मंच के बैनर तले पुतला दहन किया गया.

विज्ञापन

जयनगर. उदित राज को न्याय दिलाने की मांग को लेकर न्याय मंच के बैनर तले बांझेडीह फोरलेन चौक पर कोडरमा पुलिस का पुतला दहन किया गया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने उदित राज को न्याय दो के नारे लगाये और मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की. जिप सदस्य महादेव राम, आम आदमी पार्टी के नेता दामोदर यादव, अरविंद यादव, पूर्व उपप्रमुख वीरेंद्र यादव, पुरुषोत्तम यादव, पंकज यादव, टेकलाल यादव तथा दशरथ पासवान ने कहा कि उदित राज की हत्या के जिम्मेवार लोगों को जल्द गिरफ्तार कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाये. उन्होंने कहा कि न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा. मौके पर भाकपा जिला मंत्री अर्जुन यादव, किसान नेता महेश सिंह, किशोर कुमार चौधरी, संतोष शर्मा, विनोद यादव, धनपत यादव, उदय भारती, सुरेश साव, सिकंदर कुमार, रामचंद्र यादव, उमेश यादव समेत कई लोग लोग उपस्थित थे. इधर, इसी मांग को लेकर हिरोडीह बाजार में भी भाकपा जिला सचिव अर्जुन यादव और महेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में जिला प्रशासन का पुतला दहन किया गया. प्रदर्शनकारियों ने उदित राज हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की.

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola