जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक

Updated:
विज्ञापन
जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक

अवैध खनन, परिवहन पर रोक अविलंब रोक लगायें: डीसी

विज्ञापन

अवैध खनन, परिवहन पर रोक अविलंब रोक लगायें: डीसी कोडरमा. समाहरणालय स्थित सभागार में गुरुवार को जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक हुई़ इसकी अध्यक्षता डीसी ऋतुराज ने की. बैठक में सबसे पहले पूर्व की बैठक में दिये गये निर्णय के अनुपालन की समीक्षा हुई़ डीसी ने पत्थर एवं बालू खनिज के अवैध परिवहन, भंडारण की रोकथाम के विरुद्ध कार्रवाई और प्रदूषण नियमों के तहत जिला अंतर्गत संचालित खनन पट्टा, क्रशर की जांच आदि की समीक्षा की. उन्होंने पत्थर एवं बालू खनिज के अवैध परिवहन, भंडारण की रोकथाम के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया़ इधर, डीसी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की भी बैठक हुई. बैठक में डीटीओ ने सड़क दुर्घटना, ब्लैक स्पॉट के बारे में बताया. डीसी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करना जरूरी है. उन्होंने विद्यालयों, महाविद्यालयों, सभी थाना एवं सार्वजनिक स्थलों में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया़ साथ ही सड़क दुर्घटना में कमी लाने के लिए लगातार वाहन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया़ घाटी में सड़क सुरक्षा से संबंधित साइनेज लगाने का निर्देश भी दिया़ बैठक में एसपी अनुदीप सिंह, एसडीओ रिया सिंह, अपर समाहर्ता पूनम कुजूर, प्रभारी सामान्य शाखा प्रिंस गोडविन कुजूर व अन्य मौजूद थे़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola