ePaper

रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन सतर्क, पुख्ता रहेगी सुरक्षा

Updated at : 05 Apr 2025 8:33 PM (IST)
विज्ञापन
रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन सतर्क, पुख्ता रहेगी सुरक्षा

जिले ने रामनवमी और वासंतिक दुर्गोत्सव को सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला व पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है.

विज्ञापन

कोडरमा बाजार. जिले ने रामनवमी और वासंतिक दुर्गोत्सव को सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला व पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है. डीसी मेघा भारद्वाज और एसपी अनुदीप सिंह ने संयुक्त रूप से निर्देश जारी कर जिले के प्रमुख चौक चौराहों, पूजा स्थलों, संवेदनशील जगहों पर पर्याप्त बल के साथ पुलिस पदाधिकारियों व दंडाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है. डीसी-एसपी ने कहा कि त्योहार के दौरान पूरी तरह सतर्क रहें. गड़बड़ी फैलाने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई करें. रामनवमी के दिन जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अखाड़ा समितियों द्वारा जुलूस निकाला जाता है. जुलूस शांतिपूर्वक तरीके से निर्धारित रूट से निकले यह सुनिश्चित करें. जुलूस व विसर्जन वाले मार्ग में कोई विचलन नहीं किया गया है. एसडीओ और एसडीपीओ को विधि व्यवस्था का संपूर्ण प्रभार सौंपा गया है. प्रतिनियुक्त अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि किसी जगह पर यदि अशांति फैलने की आशंका हो तो अपने स्तर से कार्रवाई करते हुए अविलंब इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को दें.

सोशल मीडिया पर निगरानी को लेकर बनाया गया कोषांग

रामनवमी के जुलूस के दौरान अफवाह फैलाने वालों पर नकेल कसने के लिए सोशल मीडिया कोषांग बनाया गया है. कोषांग में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी सोशल मीडिया पर कड़ी निगाह रखेंगे. यदि सोशल मीडिया पर किसी स्तर से अफवाह फैलाया जाता है तो अविलंब इसकी सूचना वरीय पदाधिकारियों व संबंधित क्षेत्र के थाना प्रभारी को देने का निर्देश दिया.

संवेदनशील जगहों पर सादे लिबास में रहेगी पुलिस

जारी निर्देश में जिले के सभी संवेदनशील जगहों पर सादे लिबास में पुलिस बल को तैनात करने, प्रत्येक थाना में मोटरसाइकिल दस्ता तैयार रखने का निर्देश सभी थाना प्रभारी को दिया है, इसके अलावे विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष गश्ती दल की व्यवस्था किया गया है जो अपने निर्धारित रूट पर नियमित रूप से गश्ती करेंगे.

सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील

उपायुक्त मेघा भारद्वाज और पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने जिलेवासियों से रामनवमी शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की है़ अधिकारियों ने,त्योहार के दौरान विधि व्यवस्था बनाये रखने में प्रशासन को सहयोग करने, जुलूस के दौरान कोई भी ऐसा कार्य नहीं करने की अपील की है, जिससे विधि-व्यवस्था भंग होने की संभावना हो़

रामनवमी को लेकर निकला फ्लैग मार्च (फोटो )

सतगावां . रामनवमी को लेकर पुलिस प्रशासन ने शनिवार को बासोडीह बाजार में फ्लैग मार्च निकाला. इसमें बीडीओ ओमप्रकाश बड़ाईक, सीओ केशव प्रसाद चौधरी व थाना प्रभारी सौरभ कुमार शर्मा शामिल थे. मार्च बासोडीह, राउतडीह, पचमौह, कलीडीह आदि इलाकों में निकाला गया. थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस सभी संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार फ्लैग मार्च कर रही है. इन क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. असामाजिक तत्वों से निबटने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है. रामनवमी जुलूस को लेकर प्रखंड प्रशासन ने यात्री बसों के रूट में बदलाव किया है. शहरी क्षेत्र में रामनवमी के दिन जुलूस की समाप्ति तक यात्री बसों के प्रवेश पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी. ऑटो व टोटो के परिचालन को लेकर भी विशेष निर्देश जारी किये गये हैं. उन्हें केवल तय रूट पर ही चलने की अनुमति दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAVEEN

लेखक के बारे में

By PRAVEEN

PRAVEEN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola