स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा में डीसी नाराज, लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई के निर्देश

Updated:
विज्ञापन

बैठक में उपायुक्त व अन्य. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कोडरमा डीसी उत्कर्ष गुप्ता ने स्वास्थ्य विभाग की बैठक में सीएचसी और पीएचसी की सेवाओं की समीक्षा की और लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।

विज्ञापन

कोडरमा बाजार: DC उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में सोमवार को कोडरमा प्रखंड सभागार में स्वास्थ्य विभाग की बैठक हुई. बैठक के दौरान डीसी श्री गुप्ता ने प्रखंड स्थित सीएचसी, पीएचसी व अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में संचालित विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य सेवाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा किया.

विज्ञापन

समीक्षा के क्रम में डीसी ने स्वास्थ्य केंद्रों में पदस्थापित चिकित्सकों, एएनएम, जीएनएम सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की उपलब्धता एवं कार्यों की विस्तृत जानकारी ली. साथ ही प्रथम प्रसव से लेकर संस्थागत प्रसव की स्थिति की समीक्षा करते हुए गर्भवती महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.

वहीं बच्चों के टीकाकरण, टीबी स्क्रीनिंग ,एनसीडी स्क्रीनिंग, मलेरिया जांच समेत अन्य कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की समीक्षा पंचायतवार किया. समीक्षा के क्रम में विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों में अपेक्षित प्रगति नहीं देख, डीसी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित पदाधिकारियों व कर्मियों को अपनी कार्यशैली ने अविलम्ब परिवर्तन लाने और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाने का निर्देश दिया.

बैठक में डीसी ने सिविल सर्जन और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि कार्यों में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों की जवाबदेही तय करते हुए आवश्यक कार्रवाई करें. मौके पर डीसी के अलावे सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ रमण कुमार, जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार, डीपीएम महेश कुमार, डीडीएम पवन कुमार आदि मौजूद थे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola