सतगावां में कोचिंग से लौट रही छात्रा से छेड़छाड़, विरोध करने पर बाइक छोड़ भागे युवक

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सतगावां में कोचिंग से लौट रही छात्रा के साथ दो युवकों ने की छेड़छाड़. विरोध करने पर आरोपी बाइक छोड़कर फरार, पुलिस मामले की जांच में जुटी.

विज्ञापन

कोडरमा: कोडरमा के सतगावां थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गिरिडीह जिले के गावां थाना अंतर्गत महुआरी गांव की एक छात्रा के साथ रास्ते में छेड़छाड़ किए जाने का मामला प्रकाश में आया है़ घटना को लेकर पीड़िता ने सोमवार को सतगावां थान में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है़ आवेदन में छात्रा ने बताया है कि वह सतगावां में कोचिंग से पढ़ाई पूरी कर अपने घर महुआरी वापस लौट रही थी.

विज्ञापन

इसी दौरान बरियारपुर मोड़ के समीप पूर्व से घात लगाए दो युवकों ने उसके साथ बुरी नीयत से छेड़छाड़ की़ आरोपी युवकों की पहचान सतगावां थाना क्षेत्र के समलडीह निवासी सनी कुमार और नावाडीह निवासी विधान कुमार के रूप में की गई है़ छात्रा के अनुसार जब वह विरोध कर रही थी तभी गांव के ही एक व्यक्ति को आते देख दोनों युवक डरकर भाग निकले.

भागने के दौरान आरोपी अपनी मोटरसाइकिल नंबर जेएच- 11एक्यू-7368 मौके पर ही छोड़ गए जिसे ग्रामीणों की मदद से थाने को सुपुर्द कर दिया गया़ मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस पीड़िता के आवेदन के आधार पर जांच कर रही है. थाना प्रभारी बबलू कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन को गावां पुलिस को भेज दिया गया है. वहां की पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola