ePaper

डीएवी वार्षिक खेलकूद में दयानंद सदन बना विजेता

Updated at : 29 Jan 2025 9:30 PM (IST)
विज्ञापन
डीएवी वार्षिक खेलकूद में दयानंद सदन बना विजेता

डीएवी पब्लिक स्कूल झुमरीतिलैया में बुधवार को वार्षिक खेलकूद का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

कोडरमा. डीएवी पब्लिक स्कूल झुमरीतिलैया में बुधवार को वार्षिक खेलकूद का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षाविद् उदय द्विवेदी, विशिष्ट अतिथि इंटरनेशनल ताइक्वांडो को-ऑर्डिनेटर सह ताइक्वांडो और मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षक अशोक कुमार वर्णवाल, निवर्तमान प्रिंसिपल डीएवी पब्लिक स्कूल चतरा मनोज कुमार सिंह थे. उद्घाटन प्राचार्य कृष्ण कुमार सिंह व अतिथियों ने स्पोर्ट्स ध्वज फहराया तथा गुब्बारा उड़ा कर किया. इस दौरान ओथ टेकिंग सेरेमनी विद्यालय की उत्कृष्ट खिलाड़ी प्रीति कुमारी ने किया. स्पर्धा आशिका, आराध्या समूह ने योगा नृत्य कर लोगों को स्वस्थ रहने के लिए मोटिवेट किया. अदिति, वर्तिका ग्रुप ने एरोबिक नृत्य प्रस्तुत किया. अनन्या, आयुषी ने बंगाली लोकनृत्य तथा आभ्या, अर्पिता, खुशी ने पंजाबी लोकनृत्य प्रस्तुत किया. मौके पर लंबी कूद बालक वर्ग में अंशु कुमार ने प्रथम, बादल कुमार यादव ने द्वितीय व अभय रंजन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. वहीं बालिका वर्ग में आकांक्षा रानी पहले, रूपा कुमारी दूसरे और करीना यादव तीसरे स्थान पर रही. बालक वर्ग में शॉट पुट थ्रो करने में शुभम कुमार ने प्रथम स्थान, प्रशांत कुमार ने द्वितीय स्थान व सचिन कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. वहीं बालिका वर्ग में शॉट पुट थ्रो में आकृति यादव पहले, दीपिका शर्मा दूसरे तथा निधि श्री तीसरे स्थान पर रही. 1500 मीटर बालक वर्ग दौड़ में रंजन कुमार (दयानंद हाउस) ने प्रथम स्थान, प्रिंस कुमार (रामाकृष्णा हाउस) ने द्वितीय स्थान व मोहित कुशवाहा (राजाराम मोहन राय हाउस) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. बालिका वर्ग के 1500 मीटर दौड़ में ममता यादव (रामकृष्णा सदन) ने प्रथम, ईशा यादव (दयानंद सदन) ने द्वितीय स्थान व आयुषी यादव (दयानंद सदन) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. प्रतियोगिता में दयानंद सदन विजेता व रामाकृष्ण सदन उप विजेता रहा. धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक कुमार सतीश सिंह ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola