ePaper

कांग्रेस ने किया पर्यवेक्षकों का मनोनयन

Updated at : 27 May 2025 8:15 PM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस ने किया पर्यवेक्षकों का मनोनयन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है

विज्ञापन

कोडरमा. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने आगामी नगर निकाय चुनाव को देखते हुए राज्य के सभी नगर निगम, नगर परिषद एवं नगर पंचायत में पर्यवेक्षक बनाया है. वहीं कोडरमा जिला से डोमचांच नगर पंचायत के लिए लीलावती मेहता, झुमरी तिलैया नगर परिषद के लिए राजेंद्र जायसवाल, कोडरमा नगर पंचायत के लिए नागेश्वर राम काे पर्यवेक्षक मनोनीत किया गया है. उपरोक्त निकायों के पर्यवेक्षकों को कांग्रेस संगठन को मजबूती प्रदान करने का उत्तरदायित्व सौंपा गया है. तीनों नेताओं को पर्यवेक्षक बनाये जाने को लेकर जिलाध्यक्ष भागीरथ पासवान समेत नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष है. बधाई देने वालों में पूर्व जिला अध्यक्ष निर्मल कुमार ओझा, जिला उपाध्यक्ष चंद्रभूषण साहू, जिला उपाध्यक्ष राम लखन पासवान, प्रदेश सचिव मनोज सहाय पिंकू, प्रदेश सचिव नारायण वर्णवाल, सतगावां प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह, डोमचांच प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप सिंह, मरकच्चो प्रखंड अध्यक्ष यूसुफ अली, जयनगर प्रखंड अध्यक्ष दशरथ पासवान, चंदवारा प्रखंड अध्यक्ष अनिल रविदास, कोडरमा प्रखंड अध्यक्ष सरवन सिंह, झुमरी तिलैया नगर अध्यक्ष संजय सेठ, कोडरमा नगर पंचायत अध्यक्ष राजू सिंह, प्रदेश प्रतिनिधि नवनीत ओझा, प्रदेश प्रतिनिधि तुलसी मोदी, जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह, प्रमोद वर्णवाल, प्रभात राम, जिला महासचिव आशीष पांडेय, जिला महासचिव सोनू वारसी, युवा नेता सह मुखिया रविशंकर सिंह उर्फ रिंकू, जिला सचिव नवाब आलम, पूर्व युवा अध्यक्ष उमेश साहू, शंकर यादव, संतोष कुशवाहा, मो मिसबाहुद्दीन, विकास सिन्हा, अशरफ अली, मोहम्मद ग़ालिब मंसूरी, सोशल मीडिया प्रभारी भोला दास, संजय दास, मुकेश पासवान आदि के नाम शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola