ePaper

जिले में चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो अभियान की शुरुआत

Updated at : 29 May 2025 8:57 PM (IST)
विज्ञापन
जिले में चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो अभियान की शुरुआत

माहवारी महत्वपूर्ण विषय है, इस पर बात नहीं, कार्य करने की आवश्यकता : डीसी

विज्ञापन

: 11 जून तक माहवारी स्वच्छता प्रबंधन अंतर्गत विभिन्न प्रखंडों में होंगे कार्यक्रम माहवारी महत्वपूर्ण विषय है, इस पर बात नहीं, कार्य करने की आवश्यकता : डीसी कोडरमा. माहवारी स्वच्छता प्रबंधन अंतर्गत चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो अभियान के छठे चरण का शुभारंभ जिले में गुरुवार को किया गया. सदर अस्पताल सभागार से डीसी ऋतुराज, सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता अनुज कुमार ने संयुक्त रूप से इस अभियान का शुभारंभ किया़ पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के जिला समन्वयक सुमन ने पीपीटी के माध्यम से सभागार में मौजूद सभी लोगों को अभियान के उद्देश्य व रूपरेखा के बारे में विस्तृत जानकारी दी़ वहीं डीसी ऋतुराज ने कहा कि माहवारी बेहद महत्वपूर्ण विषय है, इस विषय पर सिर्फ बात नहीं कार्य करने की आवश्यकता है. इस अभियान का सकारात्मक परिणाम आये, यह सुनिश्चित होना चाहिए. ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक रूप से अभियान चलायें. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की किशोरियों और महिलाओं में माहवारी संबंधी जागरूकता और स्वच्छता के स्तर में काफी सुधार लाने की आवश्यकता है़ इस विषय में वे खुल कर बात नहीं करती हैं. ऐसे में सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म का भी उपयोग करने की जरूरत है़ डीसी ने कहा कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के सभी स्वास्थ्य केंद्र में वेंडिंग मशीन लगायी जाये, जिससे सभी क़ो नि:शुल्क सेनेटरी पैड मिल सके़ साथ ही इस्तेमाल किये गये पैड के उचित प्रबंधन के लिए भष्मक लगायें. डीसी ने कहा कि इस अभियान के तहत आगामी 11 जून तक प्रत्येक दिन कुछ न कुछ गतिविधियों का संचालन किया जाना है. इस दौरान ग्राम स्तर से अनुमंडल स्तर तक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. ऐसे में इस अभियान को सफल बनाने में हेल्थ, शिक्षा, जेएसएलपीएस और स्थानीय स्तर पर बीडीओ की भूमिका अहम हो जाती है. ग्रामीण क्षेत्रों के लिए उन्होंने आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, सहिया, पंचायती राज संस्थाओं के सदस्यों के माध्यम से अभियान चला कर महिलाओं व किशोरियों को जागरूक करने की बात कही़ कार्यक्रम के बाद डीसी ने सदर अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. मौके पर डीपीएम महेश कुमार, एएनएम, सहिया, जलसाहिया, सभी जिला समन्वयक एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मी एवं पदाधिकारी आदि मौजूद थे़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola