पुल से नीचे गिरी बाइक, एएनएम की मौत

थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची-पटना रोड स्थित गौरी नदी पुल पर के डिवाइडर से टकराकर एक बाइक करीब 50 फीट नीचे गिर गई़ इस हादसे में बाइक पर सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया़
चंदवारा. थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची-पटना रोड स्थित गौरी नदी पुल पर के डिवाइडर से टकराकर एक बाइक करीब 50 फीट नीचे गिर गई़ इस हादसे में बाइक पर सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया़ घटना बुधवार सुबह करीब 10 बजे की बतायी जाती है़ मृतका की पहचान चंडी नालंदा बिहार निवासी 45 वर्षीय संजू प्रसाद सिंह व घायल की पहचान उसके पति 48 वर्षीय सर्वेश कुमार (पिता बच्चू प्रसाद) के रूप में हुई. संजू बरही प्रखंड में स्वास्थ्य विभाग में एएनएम के पद पर कार्यरत थीं. जानकारी के अनुसार दोनों पति-पत्नी तिलैया में रहते हैं. बुधवार की सुबह दोनों बाइक में सवार होकर तिलैया से बरही की तरफ जा रहे थे़ इसी दौरान गौरी नदी पुल के समीप बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए पुल से नीचे गिर गयी. चंदवारा पुलिस ने दोनों सदर को अस्पताल कोडरमा पहुंचाया़ वहां जांच के बाद चिकित्सकों ने संजू प्रसाद सिंह को मृत घोषित कर दिया़ वहीं गंभीर सर्वेश कुमार का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है़ पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




