ePaper

बजट में गरीबों, युवाओं, किसानों व महिलाओं पर विशेष ध्यान : अन्नपूर्णा

Updated at : 22 Feb 2025 9:06 PM (IST)
विज्ञापन
बजट में गरीबों, युवाओं, किसानों व महिलाओं पर विशेष ध्यान : अन्नपूर्णा

भाजपा द्वारा बाईपास रोड स्थित शिव वाटिका में केंद्रीय बजट पर व्यापारी, अधिवक्ता, सीए, डॉक्टर, शिक्षक व बुद्धिजीवी वर्ग के साथ शुक्रवार देर शाम परिचर्चा का आयोजन किया गया़

विज्ञापन

कोडरमा. भाजपा द्वारा बाईपास रोड स्थित शिव वाटिका में केंद्रीय बजट पर व्यापारी, अधिवक्ता, सीए, डॉक्टर, शिक्षक व बुद्धिजीवी वर्ग के साथ शुक्रवार देर शाम परिचर्चा का आयोजन किया गया़ इसमें मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री सह सांसद अन्नपूर्णा देवी मौजूद थी. मौके पर अन्नपूर्णा ने कहा कि भारत का बजट गरीब, युवा, किसान व महिला पर विशेष ध्यान देकर बनाया गया है. किसान क्रेडिट कार्ड की राशि को बढ़ाकर तीन लाख से पांच लाख किया गया है, जिससे किसान आत्मनिर्भर बन सकें. दलहन की खेती पर विशेष जोर दिया गया है. नया मेडिकल व इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने पर जोर दिया गया है. 12 लाख तक की आय को करमुक्त किया गया है. इससे देश में विकास को गति मिलेगी़ भारत को 2047 तक विकसित देश की श्रेणी में शामिल करने का प्रयास किया गया है. कार्यक्रम को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नितेश चंद्रवंशी, चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदीप केडिया, सुरेश झांझरी, भदानी मोदी, प्रदीप हिसारिया, अविनाश सेठ, किशन संघई ,रामरतन महर्षि, महेश दारुका, डाॅ बीएनपी वर्णवाल, अभिषेक सिंघल, अश्विनी मोदी व सत्यनारायण यादव ने भी संबोधित किया. परिचर्चा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनूप जोशी व संचालन महामंत्री शिवेंद्र नारायण सिन्हा ने किया. इस अवसर पर रामप्रवेश पांडेय, अश्विनी तिवारी, सुरेंद्र आर्या, सुनील वर्णवाल, रवींद्र श्रीवास्तव, कुंज बिहारी त्रिवेदी, ईश्वर दयाल, नवीन जैन, राजकुमार यादव, देवनारायण मोदी, चंद्रशेखर जोशी, हरि पंडित, सूरज मेहता, मंडल अध्यक्ष सुधीर सेठ, महेश वर्मा, वासुदेव यादव, वीरेंद्र मेहता, सविता देवी, बेबी देवी, नवीन चौधरी, ईश्वर मोदी, नरेंद्र पाल, संदीप कुमार गुप्ता, किशोर पंडित, इंद्र बर्णवाल, शंकर सिन्हा, अनिल सिंह, वीरेंद्र कराटे, सुदिप्तो घोष, सतीश कुमार, निरंजन कसेरा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola