बालक की पिटाई और अपहरण के प्रयास के तीन आरोपियों को जेल

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
बालक की पिटाई और अपहरण के प्रयास के तीन आरोपियों को जेल

अपहरण का प्रयास के आरोप में पकड़े गये तीन आरोपियों को पूछताछ के बाद थाना में कांड संख्या 194/25 दर्ज करने के बाद जेल भेज दिया.

विज्ञापन

जयनगर. थाना पुलिस ने स्कूली छात्र की पिटाई कर घायल करने और अपहरण का प्रयास के आरोप में पकड़े गये तीन आरोपियों को पूछताछ के बाद थाना में कांड संख्या 194/25 दर्ज करने के बाद जेल भेज दिया. उल्लेखनीय है कि सोमवार को बेला मुहल्ला जयनगर निवासी आसिफ खान (20) पिता-तस्लीम खान, इरफान खान (22) पिता-शमीम खान तथा कटहाडीह निवासी फरहान खान ने सरस्वती पब्लिक उच्च विद्यालय पावर हाउस डंडाडीह के वर्ग षष्ट के कंझियाडीह निवासी अंकित कुमार (पिता-बाबू चंद्र साव) की जमकर पिटाई कर दी थी. घायल अवस्था में उसके अगवा करने का प्रयास किया था. इस संबंध में विद्यालय के प्राचार्य अर्जुन चौधरी ने थाना में आवेदन देकर जानलेवा हमला करने तथा अपहरण का प्रयास करने का मामला दर्ज कराया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola