मां विघ्न विनाशिनी मंदिर की वर्षगांठ मनी

मां विघ्न विनाशिनी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ धूमधाम से मनी. इस दौरान हवन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए.
डोमचांच. मां विघ्न विनाशिनी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ धूमधाम से मनी. इस दौरान हवन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. वहीं शाम में महाप्रसाद का वितरण हुआ. अनुष्ठान को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह उर्फ रिंकू सिंह, कोषाध्यक्ष प्रदीप मेहता, उपाध्यक्ष मिथिलेश मेहता, सचिव दीपक मेहता, प्रदीप मेहता, सोनू कुमार, शशि मेहता, दौलत मेहता, विकास शर्मा, निलेश नमन, राजेश ठाकुर, लाल मोहन मेहता, महादेव मेहता, रंजीत मेहता, संजय मेहता आदि ने सहयोग किया.
मां मथुरासिनी महोत्सव 21 मार्च से
झुमरीतिलैया़ श्री माहुरी भवन में माहुरी वैश्य मंडल की कार्यकारिणी बैठक हुई. अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अरुण सेठ तथा संचालन सचिव सुनील भदानी व संयुक्त सचिव गौतम वैश्खियार ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर मंडल अध्यक्ष अरुण सेठ ने कहा कि मां मथुरासिनी महोत्सव केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज की एकता और समर्पण का प्रतीक है. वहीं माहुरी वैश्य महामंडल के उपाध्यक्ष रवि कपसिमे ने कहा कि यह तीन दिवसीय आयोजन होगा. 21 मार्च को ध्वजारोहण, भव्य शोभायात्रा, 22 मार्च को माता की पूजा-अर्चना, हवन, प्रसाद वितरण, अखंड ज्योत, कीर्तन, महाआरती व गजरा अर्पण तथा 23 मार्च को मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा. बैठक में मां मथुरासिनी महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर अभिषेक रंजन को संयोजक नियुक्त किया गया. मंडल सचिव सुनील भदानी ने कहा कि यह महोत्सव समाज की एकता और समर्पण को दर्शाने वाला एक भव्य आयोजन होगा. बैठक में मंडल उपाध्यक्ष पप्पू भदानी, उदय बड़गवे, रजत बड़गवे, सुनील ब्रहपुरिया, राजेश कुमार, प्रदीप कंधवे, शैलेश कुमार पहाड़ी, विकास वैश्खियार, गौतम वैश्खियार, प्रभाकर भदानी, संदीप लोहानी, अजय लोहानी, सागर भदानी, अनुराग भदानी, रूपेश लोहानी, विशाल कपसिमे, रवि लोहानी, नितेश कुमार निक्की, रोबिनस कुमार, अंकित कुमार, राकेश कपसिमे, महेंद्र प्रसाद आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




