ePaper

बाइक चोरी के बाद फोन कर पैसा मांगा, मामला दर्ज

Updated at : 29 Mar 2025 10:00 PM (IST)
विज्ञापन
बाइक चोरी के बाद फोन कर पैसा मांगा, मामला दर्ज

राजाबागी निवासी जागेश्वर साव की बाइक चोरी करने के बाद चोरों ने उन्हें पास देने के एवज में 10 हजार रुपये की मांग की. इसे लेकर युवक ने कोडरमा थाना में मामला दर्ज कराया है.

विज्ञापन

कोडरमा बाजार. राजाबागी निवासी जागेश्वर साव की बाइक चोरी करने के बाद चोरों ने उन्हें पास देने के एवज में 10 हजार रुपये की मांग की. इसे लेकर युवक ने कोडरमा थाना में मामला दर्ज कराया है. युवक ने बताया कि 27 मार्च की सुबह वह बाइक (जेएच-12के- 8500) से कोडरमा टाउन रेलवे स्टेशन (बदडीहा ) गया था़ वापस लौटा, तो बाइक वहां नहीं थी. बाद में उसके साले के मोबाइल पर फोन आया. फोन करने वाले ने कहा कि 10 हजार दे दो तो हम बाइक दे देंगे़ पैसा नहीं भेजोगे, तो गाड़ी नहीं मिलेगी़ पुलिस मामले की छानबीन कर रही है़

गाड़ी का सामान चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

कोडरमा. पुलिस ने करमा स्थित एक मकान से गाड़ी का सामान चोरी करने के आरोप में करमा हरिजन बस्ती निवासी सुमित राम (पिता नरेश राम) को गिरफ्तार किया है. उसके पास से गाड़ी का पार्ट्स बरामद किया गया है़ पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की रात करमा स्थित एक मकान में चोरी की घटना की सूचना मिली थी. इसके बाद थाना प्रभारी विनय कुमार के नेतृत्व में छापामारी अभियान चलाया गया. इस दौरान आरोपी को करमा हरिजन बस्ती स्थित घर से गिरफ्तार किया गया़ उसके पास से चोरी के सामान की बरामदगी हुई. इस संबंध में तिलैया थाना कांड संख्या 106/25 दर्ज किया गया है़

बाइक की चोरी

झुमरीतिलैया. सीएच स्कूल परिसर गेट से पचीसिया गली निवासी सतीश कुमार यादव की बाइक (जेएच-12जी-6160) चोरी हो गयी. घटना शुक्रवार सुबह की बतायी जाती है. इसे लेकर श्री यादव ने थाना में आवेदन दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAVEEN

लेखक के बारे में

By PRAVEEN

PRAVEEN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola