कोडरमा घाटी में दाल लदा ट्रक पलटा, चालक की मौत

Published by : Sameer Oraon Updated At : 14 Apr 2024 11:32 AM

विज्ञापन

कोडरमा के नौवांमाइल घाटी में एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गयी. जिससे ट्रक चालक छपरा बिहार निवासी सुनील सिंह की मौत हो गयी.

विज्ञापन

कोडरमा : कोडरमा थाना क्षेत्र अंतगर्त नौवांमाइल घाटी के समीप रविवार सुबह करीब 9 बजे दाल लदा ट्रक पलट गया. इस हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गयी. जबकि खलासी घायल हो गया. बताया जाता है कि दोनों सहोदर भाई हैं. घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक कोलकाता से दाल लोड कर उक्त ट्रक कोडरमा के रास्ते छपरा जा रही थी.

इसी दौरान नौवांमाइल घाटी पहुंचते ही ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गयी और खाई में जा गिरी. जिससे ट्रक चालक छपरा बिहार निवासी सुनील सिंह पिता नंदकिशोर सिंह की मौत हो गयी. जबकि उसका भाई खलासी रामसेवक सिंह घायल हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी सुजित कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

Also Read: Lok Sabha Chunav|कोडरमा लोकसभा सीट पर 12 चुनावों में मात्र 5 महिलाओं ने आजमायी है किस्मत

मदद करने के बजाय दाल का बोरी लेकर चलते बने

कोडरमा घाटी के नौवांमाइल में हुआ हादसा से मानवता एक बार फिर शर्मसार हुई है. दरअसल रविवार को घटनास्थल पर जैसे ही दाल लदा ट्रक पलटा, उसी समय घाटी से गुजर रहे कई ट्रक चालक वाहन रोक कर वास्तुस्थिति की जानकारी ली. लेकिन वहां मदद करने की बजाय दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से बाहर गिरे दाल की बोरियों को लेकर चलते बने. हालांकि समय रहते पुलिस के पहुंचने से दाल पूरी तरह लूटने से बच गया.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola