अबुआ आवास के लाभुकों का समय पर आवास निर्माण हो

डीपीएम जेएसएलपीएस एवं जिला समन्वयक प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, जिला ग्रामीण विकास शाखा द्वारा संयुक्त रूप से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रखंड स्तर पर कार्यरत बीपीएम जेएसएलपीएस तथा ग्राम संगठन के स्वयं सहायता समूह की दीदी के साथ साप्ताहिक बैठक का आयोजन किया गया.
कोडरमा. डीपीएम जेएसएलपीएस एवं जिला समन्वयक प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, जिला ग्रामीण विकास शाखा द्वारा संयुक्त रूप से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रखंड स्तर पर कार्यरत बीपीएम जेएसएलपीएस तथा ग्राम संगठन के स्वयं सहायता समूह की दीदी के साथ साप्ताहिक बैठक का आयोजन किया गया. इस दौरान बताया गया कि अबुआ आवास के लाभुकों का समय पर आवास निर्माण हो तथा लाभुकों को समय पर किश्त की राशि का भुगतान करने की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने के निमित्त ग्रामीण विकास विभाग, झारखंड रांची द्वारा बेनिफिशरी लेवल जियो टैग ऐप तैयार किया गया है़ इस ऐप के माध्यम से लाभुक स्वयं अपने आवास का जियो टैग कर सकेंगे़ ऐप को गूगल प्ले स्टोर अथवा अबुआ आवास योजना पोर्टल से डाउनलोड किया जा सकता है़ इंस्टॉल के क्रम में लाभुक के मोबाइल में ओटीपी प्राप्त होगा़ जियो टैग को पंचायत सचिव द्वारा सात दिन के अंदर स्थल सत्यापन करते हुए उसे एप्रूव्ड या रिजेक्टेड (कारण सहित) कर सकते हैं. लाभुक का मोबाइल ओटीपी के लिए ब्लॉक लॉगिंन से मोबाइल नंबर अपडेट किया जायेगा़ इसके अलावा अबुआ आवास योजना के क्रियान्वयन में प्रगति लाने के लिए पंचायत, गांव स्तर पर अबुआ आवास योजना के लाभुकों को आवास निर्माण में सहायता प्रदान करने के लिए जेएसएलपीएस के द्वारा गठित एवं संचालित ग्राम संगठन की सहायता से स्वीकृत लाभुकों के साथ साप्ताहिक बैठक करते हुए लाभुक वार आवास निर्माण के प्रगति की समीक्षा करें
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




