बराकर नदी में डूबने से युवक की मौत
Published by : PRAVEEN Updated At : 02 Apr 2025 9:25 PM
थाना क्षेत्र की सीमावर्ती गांव कोल्हुआ कला के समीप स्थित बराकर नदी के कोल्हूआ कला घाट में डूबने से सागर दास(22) की मौत हो गयी.
जयनगर. थाना क्षेत्र की सीमावर्ती गांव कोल्हुआ कला के समीप स्थित बराकर नदी के कोल्हूआ कला घाट में डूबने से सागर दास(22) की मौत हो गयी. वह सागर बरही थाना क्षेत्र के कोल्हूआ कला गांव निवासी प्रकाश दास का पुत्र था. घटना एक अप्रैल के दोपहर की बतायी जाती है. जानकारी के अनुसार सागर अपने मडुआटांड़ के कुछ दोस्तों के साथ बराकर नदी में स्नान करने गया था. ग्रामीणों का आरोप है कि बरही पुलिस समय पर कार्रवाई नहीं की. न ही एनडीआरएफ की टीम को बुलाया. घटना के 19 घंटे बीत जाने के बाद जब सागर का शव पानी की सतह पर आ गया, तब लोगों को उसकी मौत की जानकारी मिली. इसके बाद बरही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल भेज दिया. इधर मृतक की मां का रो-रोकर बुरा हाल है. वो अपने बेटे के मौत का जिम्मेदार मडुआटांड़ के उसके तीन दोस्तों को बता रही है. मृतक की मां के अनुसार उसका पुत्र सागर दास तैरना जानता था, फिर वह कैसे गहरे पानी में डूब गया. उन्होंने बताया कि उसके दोस्त सागर के डूबने के बाद बाइक से वहां से भाग गये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










