बिहार में शराबबंदी, झारखंड में धन वर्षा
Updated at : 30 Mar 2017 7:29 AM (IST)
विज्ञापन

कोडरमा : पड़ोसी राज्य बिहार में सरकार ने पूर्ण शराबबंदी लागू की है, तो झारखंड के सीमावर्ती जिलों में धन की वर्षा हो रही है. उत्पाद विभाग का राजस्व डेढ़ गुणा से अधिक हो गया है. शराब की बिक्री बढ़ी है, तो उत्पाद विभाग का राजस्व भी बढ़ा है. पिछले वित्तीय वर्ष में विभाग को […]
विज्ञापन
कोडरमा : पड़ोसी राज्य बिहार में सरकार ने पूर्ण शराबबंदी लागू की है, तो झारखंड के सीमावर्ती जिलों में धन की वर्षा हो रही है. उत्पाद विभाग का राजस्व डेढ़ गुणा से अधिक हो गया है. शराब की बिक्री बढ़ी है, तो उत्पाद विभाग का राजस्व भी बढ़ा है. पिछले वित्तीय वर्ष में विभाग को 10 करोड़, 63 लाख, 80 हजार रुपये का राजस्व शराब व्यवसाय से प्राप्त हुआ था, जबकि इस साल फरवरी माह तक में ही विभाग को 15 करोड़, 67 लाख, 70 हजार का राजस्व मिल चुका है.
इसके विरुद्ध फरवरी माह तक का टारगेट 16 करोड़, 27 लाख, 77 हजार हैं, जबकि पूरे वित्तीय वर्ष का लक्ष्य 19 करोड़, 73 लाख रुपये रखा गया है. उत्पाद अधीक्षक एके गौड़ के अनुसार वर्तमान में राजस्व मामले में 96 प्रतिशत की उपलब्धि हैं. जिले में 46 शराब की दुकानें संचालित है. उनके माध्यम से लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि भी अच्छा रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




