लोकतंत्र पर हमले के खिलाफ एकजुट हों

Updated at : 24 Mar 2017 7:36 AM (IST)
विज्ञापन
लोकतंत्र पर हमले के खिलाफ एकजुट हों

मेघातरी में भाजपा हटाओ, देश बचाओ जन संघर्ष जत्था की शुरुआत कोडरमा : भाजपा हटाओ, देश बचाओ जन संघर्ष जत्था की शुरुआत गुरुवार को मेघातरी में आयोजित सभा में हुई. सभा में मुख्य वक्ता माकपा के राज्य सचिव मंडल सदस्य रामचंद्र ठाकुर ने केंद्र व राज्य सरकार द्वारा लोकतंत्र पर किये जा रहे हमले के […]

विज्ञापन
मेघातरी में भाजपा हटाओ, देश बचाओ जन संघर्ष जत्था की शुरुआत
कोडरमा : भाजपा हटाओ, देश बचाओ जन संघर्ष जत्था की शुरुआत गुरुवार को मेघातरी में आयोजित सभा में हुई. सभा में मुख्य वक्ता माकपा के राज्य सचिव मंडल सदस्य रामचंद्र ठाकुर ने केंद्र व राज्य सरकार द्वारा लोकतंत्र पर किये जा रहे हमले के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया. कहा कि राज्य की रघुवर सरकार पूंजीपतियों की सरकार है. आज मजदूरों व किसानो की जमीन छीनी जा रही है व उन पर लाठियां चलायी जा रही है. यह सरकार तानाशाही सरकार है.
इसके खिलाफ मजदूर किसानों का एक होना होगा. राज्य सचिव मंडल सदस्य सुरजीत सिन्हा, संजय पासवान व जिला सचिव रमेश प्रजापति ने कहा कि सांप्रदायिकता के खिलाफ, सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन के खिलाफ होल्डिंग टैक्स में बढ़ोतरी के खिलाफ झारखंड की जनता को जगाने के लिए यह जत्था निकला है. सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में संघर्ष तेज होगा.
यह जत्था पूरे उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल का भ्रमण करते हुए आठ अप्रैल को रांची के अरगोड़ा मैदान पहुंचेगा. वहां माकपा की जनसभा होगी, जिसे त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक सरकार, पार्टी पोलित ब्यूरो सदस्य वृंदा करात संबोधित करेंगे. मेघातरी में आयोजित सभा को प्रभु लाल, गुलाब साव, गयासुद्दीन, राम प्रसाद तुरी, लखन सिंह, सविता देवी, बलाल अंसारी ने भी संबोधित किया. अध्यक्षता भिखारी राम व धन्यवाद ज्ञापन गयासुद्दीन ने किया. दोपहर में झुमरीतिलैया में नुक्कड़ सभा की गयी. इसके बाद जत्था चतरा के लिए रवाना हो गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola