राम चरण ने बर्थडे पर फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज, ‘पेड्डी’ का नया लुक आउट

Updated:
विज्ञापन
Peddi poster ram charan

एक्टर राम चरण फोटो- इंस्टाग्राम

Peddi New Look Out: राम चरण और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘पेड्डी’ से एक्टर का नया पहलवान लुक सामने आया है. उनके जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन की तुलना ‘दंगल’ और ‘सुल्तान’ से हो रही है. राम चरण के बर्थडे पर मेकर्स ने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है. देखिए एक्टर का नया लुक…

विज्ञापन

Peddi New Look Out: साउथ और बॉलीवुड के बड़े सितारों की जोड़ी जब एक साथ आती है, तो फैंस की एक्साइटमेंट अपने आप बढ़ जाती है. इस बार राम चरण और जान्हवी कपूर की जोड़ी फिल्म ‘पेड्डी’ को लेकर सुर्खियों में है. राम चरण और जान्हवी कपूर पहली बार फिल्म ‘पेड्डी’ में साथ नजर आने वाले हैं. यह एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जिसका फर्स्ट लुक और टीजर पहले ही रिलीज हो चुका है. अब राम नवमी और राम चरण के बर्थडे के मौके पर फिल्म से उनका नया लुक सामने आया है, जिसने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है.

लोगों को आई दंगल और सुल्तान की याद

इस नए लुक में राम चरण का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन देखने को मिल रहा है. वह फिल्म में ‘पेड्डी पहलवान’ के किरदार में नजर आ रहे हैं, जहां उनका सफर क्रिकेट से कुश्ती की दुनिया तक जाता दिखाया गया है. यह ट्रांजिशन काफी यूनिक लग रहा है और फैंस को काफी पसंद आ रहा है. राम चरण का यह नया अवतार देखकर लोगों को दंगल और सुल्तान जैसी फिल्मों की याद आ रही है. खासकर उनके बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन ने फैंस को हैरान कर दिया है.

RRR के बाद राम चरण का अलग अंदाज

फिल्म ‘आरआरआर’ के बाद राम चरण एक बार फिर बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं. उनके इस रोल को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. अगर फिल्म की बात करें तो ‘पेड्डी’ 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक मानी जा रही है. इसके गाने ‘चिकिरी चिकिरी’ और ‘राय राय रा रा’ पहले ही काफी पॉपुलर हो चुके हैं और सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहे हैं. इस फिल्म का निर्देशन बुची बाबू ने किया है. इसमें राम चरण और जान्हवी कपूर के अलावा शिवा राजकुमार, दिव्येन्दू शर्मा और जगपति बाबू भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म 30 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, और फैंस को इसका बेसब्री से इंतजार है.

यह भी पढे़ं: वायरल गर्ल मोनालिसा की फिल्म अब नहीं बनेगी, डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने किया पलटवार

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola