वायरल गर्ल मोनालिसा की फिल्म अब नहीं बनेगी, डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने किया पलटवार

Updated at : 27 Mar 2026 1:49 PM (IST)
विज्ञापन
Viral Girl Monalisa sanoj mishra controversy harassment allegation defamation case

डायरेक्टर सनोज मिश्रा और वायरल गर्ल मोनालिसा

Viral Girl Monalisa: मोनालिसा और डायरेक्टर सनोज मिश्रा के बीच विवाद लगातार बढ़ता ही जा रहा है. जहां मोनालिसा ने सनोज मिश्रा पर उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं, वहीं मिश्रा ने इन आरोपों को नकार दिया है. साथ ही फिल्म रोकने की बात भी कह रहे हैं. जानिए सनोज मिश्रा ने क्या कहा है?

विज्ञापन

Viral Girl Monalisa: सोशल मीडिया पर अचानक वायरल होकर सुर्खियों में आने वाले लोगों की जिंदगी अक्सर विवादों से घिर जाती है. महाकुंभ से चर्चित हुईं मोनालिसा भी इन दिनों कुछ ऐसे ही विवादों के कारण चर्चा में हैं, जहां शादी से शुरू हुआ मामला अब आरोप-प्रत्यारोप तक पहुंच गया है. मोनालिसा ने हाल ही में फरमान खान नाम के शख्स से शादी की, जिसके बाद सोशल मीडिया पर काफी बहस छिड़ गई. इसी बीच उनकी आने वाली फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने इस शादी को लेकर विवादित बयान दे दिया और इसे ‘लव जिहाद’ तक बता दिया.

सनोज मिश्रा ने किया पलटवार

इसके बाद मामला और गरम हो गया, जब मोनालिसा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सनोज मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने दावा किया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान उनके साथ गलत व्यवहार हुआ. उनके मुताबिक नेपाल और देहरादून में शूटिंग के दौरान ये घटनाएं हुई थीं. हालांकि, अब सनोज मिश्रा ने इन आरोपों को पूरी तरह गलत बताते हुए पलटवार किया है. एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि उन्होंने ही मोनालिसा को एक्टिंग सिखाई और अब वही उन्हें फंसा रही हैं. उनका कहना है कि अगर कुछ गलत हुआ होता, तो वह उसी वक्त अपने परिवार को बता सकती थीं.

मोनालिसा की शादी का विरोध करना पड़ा भारी

डायरेक्टर ने यह भी दावा किया कि मोनालिसा का परिवार लंबे समय तक उनके घर पर रह चुका है, इसलिए ये आरोप बेबुनियाद हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें इस विवाद में इसलिए घसीटा जा रहा है, क्योंकि उन्होंने मोनालिसा की शादी का विरोध किया था. इस पूरे विवाद के बीच सबसे बड़ा फैसला ये लिया गया कि फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ को फिलहाल रोक दिया गया है. सनोज मिश्रा ने साफ कहा कि अब यह प्रोजेक्ट आगे नहीं बढ़ेगा. इतना ही नहीं, डायरेक्टर ने यह भी ऐलान किया है कि वह जल्द ही मोनालिसा के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज करेंगे. उनका कहना है कि वह कानूनी तरीके से इस मामले को सुलझाएंगे.

यह भी पढे़ं: काम के बदले वड़ा पाव गर्ल से कॉम्प्रोमाइज की डिमांड, फिल्म इंडस्ट्री का काला सच उजागर

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola