गुटखा-तंबाकू बेचनेवालों पर लगा जुर्माना

Updated at : 24 Mar 2017 1:36 AM (IST)
विज्ञापन
गुटखा-तंबाकू बेचनेवालों पर लगा जुर्माना

झुमरीतिलैया : शहर में खुलेआम गुटखा, पान मसाला, तंबाकू व सिगरेट बेचने वालों के विरुद्ध बुधवार की देर रात कार्रवाई की गयी. कार्रवाई करने पहुंची टीम ने दुकानदारों से जुर्माना वसूल हिदायत देकर छोड़ दिया. बीडीओ मिथिलेश कुमार चौधरी व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ रंजीत कुमार के नेतृत्व में टीम कोडरमा स्टेशन के पास संचालित […]

विज्ञापन
झुमरीतिलैया : शहर में खुलेआम गुटखा, पान मसाला, तंबाकू व सिगरेट बेचने वालों के विरुद्ध बुधवार की देर रात कार्रवाई की गयी. कार्रवाई करने पहुंची टीम ने दुकानदारों से जुर्माना वसूल हिदायत देकर छोड़ दिया. बीडीओ मिथिलेश कुमार चौधरी व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ रंजीत कुमार के नेतृत्व में टीम कोडरमा स्टेशन के पास संचालित कुछ पान गुमटी व दुकानों में पहुंची व खुलेआम तंबाकू उत्पाद बेचने पर कार्रवाई की.
करीब आधा दर्जन दुकानों से 100-100 रुपये जुर्माना वसूला गया. साथ ही हिदायत दी गयी कि नाबालिग बच्चों को तंबाकू उत्पाद न दिये जाये और न ही खुले रूप में सिगरेट की बिक्री की जाये. प्रशासनिक टीम की इस कार्रवाई को लेकर थोड़ी देर के लिए हड़कंप मच गया, पर पूरी कार्रवाई पर ही कई लोगों ने सवाल उठा दिया. लोगों का कहना था की छोटे दुकानदारों को जुर्माना लेकर परेशान किया जा रहा है, जबकि शहर में तंबाकू का खुलेआम बड़े स्तर पर व्यवसाय करने वालों पर कभी कार्रवाई नहीं होती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola