नवलशाही से अपहृत नाबालिग कोलकाता से बरामद

Updated at : 24 Mar 2017 1:35 AM (IST)
विज्ञापन
नवलशाही से अपहृत नाबालिग कोलकाता से बरामद

जबरन बाइक पर उठा ले गया था गांव का ही युवक, कमरे में रख रोजाना किया दुष्कर्म मरकच्चो : नवलशाही थाना क्षेत्र के पुरनानगर स्थित मंझलानगर टोला से 15 दिन पूर्व अपहृत की गयी नाबालिग लड़की को पुलिस ने कोलकाता से बरामद कर लिया है. बरामद लड़की को लेकर नवलशाही पुलिस गुरुवार की सुबह पहुंची. […]

विज्ञापन
जबरन बाइक पर उठा ले गया था गांव का ही युवक, कमरे में रख रोजाना किया दुष्कर्म
मरकच्चो : नवलशाही थाना क्षेत्र के पुरनानगर स्थित मंझलानगर टोला से 15 दिन पूर्व अपहृत की गयी नाबालिग लड़की को पुलिस ने कोलकाता से बरामद कर लिया है. बरामद लड़की को लेकर नवलशाही पुलिस गुरुवार की सुबह पहुंची. पुलिस को दिये अपने बयान में नाबालिग ने बताया की बीते चार मार्च को तिलैया काॅमर्स काॅलेज से इंटर की परीक्षा देकर वह वापस अपने घर मंझला नगर लौटने के दौरान आॅटो से नवलशाही आयी. वहां से पैदल अपने घर जा रही थी, तभी पंचवाहिनी नाला के समीप गांव के ही संदीप कुमार (पिता- जागेश्वर दास) चार-पांच अन्य लड़कों के साथ वहां पहले से खड़ा था. मेरे वहां पंहुचने पर उसने मुझे रोकने की कोशिश की. विरोध करने पर मुझे जबरन बाइक पर बिठा लिया गया.
इसके बाद संदीप ने मेरे नाक व मुंह पर रूमाल रख दिया, जिससे मैं बेहोश हो गयी. जब होश आया, तो अपने आसपास बंगला बोलते हुए लोगों को पाया. संदीप ने मुझे वहां एक कमरे में रखा था. वह रोज जबरन मेरे साथ दुष्कर्म करता था. फिर वह मुझे एक दिन कोलकाता स्टेशन ले गया और टिकट के लिए टिकट काउंटर पर गया. इस बीच मौका देख मैंने अपनी व्यथा वहां खड़े एक व्यक्ति को बतायी व पुलिस की मदद की बात कही.
उस व्यक्ति की मदद से पहुंची पुलिस ने मेरे पिता से संपर्क किया. थाना प्रभारी शिवबालक यादव ने बताया कि नाबालिग के पिता द्वारा सूचना मिलने पर एएसआइ नारायण तुबिद की अगुवाई में टीम गठित कर कोलकाता भेजी गयी और लड़की को बरामद कर थाने ले आया. लड़की का मेडिकल जांच सदर अस्पताल कोडरमा में किया गया. ज्ञात हो कि नाबालिग के अपहरण को लेकर उसके पिता ने बीते दिन मामला दर्ज कराते हुए संदीप कुमार पर आरोप लगाया था. फिलहाल आरोपी युवक
फरार है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola