कोयला लदा पिकअप वैन जब्त, आरोपी फरार

Updated at : 23 Mar 2017 7:38 AM (IST)
विज्ञापन
कोयला लदा पिकअप वैन जब्त, आरोपी फरार

मरकच्चो : पुलिस ने गुप्त सूचना पर बुधवार को मरकच्चो-बरियारडीह मुख्य मार्ग के बेला करमा चौक के समीप से पीछा कर अवैध कोयला लदा एक महिंद्रा पिकअप वैन को जब्त किया. जानकारी अनुसार मरकच्चो की ओर तेजी से जा रहे पिकअप वैन नंबर जेएच-10एके- 6073 को सूचना के अनुसार पहले से तैनात पुलिस बल ने […]

विज्ञापन

मरकच्चो : पुलिस ने गुप्त सूचना पर बुधवार को मरकच्चो-बरियारडीह मुख्य मार्ग के बेला करमा चौक के समीप से पीछा कर अवैध कोयला लदा एक महिंद्रा पिकअप वैन को जब्त किया. जानकारी अनुसार मरकच्चो की ओर तेजी से जा रहे पिकअप वैन नंबर जेएच-10एके- 6073 को सूचना के अनुसार पहले से तैनात पुलिस बल ने जब दरदाही के समीप उक्त वाहन को रूकने का इशारा किया, तो पुलिस को देख चालक वाहन को और तेज चलाने लगा.

पुलिस ने पीछा करते हुए उक्त वाहन को बेला करमा चौक के समीप पकड़ा. जब वाहन को चेक किया गया, तो उसमें लगभग 100 बोरी में कोयला भरा हुआ मिला. वाहन पर बैठा एक अन्य व्यक्ति व वाहन चालक वाहन छोड़ भागने में सफल रहें. पुलिस पिकअप वैन को जब्त कर थाने ले आयी है. थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि इसकी सूचना खनन पदाधिकारी को दे दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola