बुजुर्ग को घायल करने वाला मुखिया फरार
Updated at : 22 Mar 2017 8:00 AM (IST)
विज्ञापन

जयनगर : थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सांथ निवासी बुजुर्ग विशुन धोबी को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने तथा उनके सोने की लॉकेट लूटने वाले जयनगर पश्चिमी के मुखिया बैजनाथ प्रसाद रजक व उसके भाई बासुदेव राम को घटना के चार दिन बाद पुलिस द्वारा गिरफ्तार नहीं किये जाने का मामला क्षेत्र में चर्चा […]
विज्ञापन
जयनगर : थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सांथ निवासी बुजुर्ग विशुन धोबी को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने तथा उनके सोने की लॉकेट लूटने वाले जयनगर पश्चिमी के मुखिया बैजनाथ प्रसाद रजक व उसके भाई बासुदेव राम को घटना के चार दिन बाद पुलिस द्वारा गिरफ्तार नहीं किये जाने का मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. लोग अब पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाने लगे हैं.
हालांकि इस दौरान पुलिस निरीक्षक राजवल्लभ पासवान ने घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच करते हुए गवाहों का बयान लिया. मगर अब तक मुखिया और उसका भाई पुलिस से गिरफ्त से बाहर है. चर्चा है कि पुलिस आरोपी मुखिया को गिरफ्तार नहीं कर रही है. बल्कि ग्रामीणों की माने, तो पुलिस उसे गिरफ्तार करना ही नहीं चाहती. फिलहाल आरोपी मुखिया क्षेत्र से फरार है. बुजुर्ग विशुन धोबी का इलाज रांची में चल रहा है. उल्लेखनीय है कि इस मामले में थाना कांड संख्या 50/17 भादवी की धारा 341, 504, 307 व 379 के तहत कांड अंकित किया गया हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




