कहां-कहां इस्तेमाल हुआ है आपका आधार? मिनटों में चल जाएगा पता, जानें तरीका
आधार कार्ड (Photo: Canva)
Aadhaar Authentication History: आपका आधार आज हर जगह काम आता है, लेकिन इसके गलत इस्तेमाल का खतरा भी हमेशा बना रहता है. इसलिए समय-समय पर अपनी ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री चेक करना बहुत जरूरी है. इससे आपको तुरंत पता चल जाता है कि सिर्फ आप ही इसे इस्तेमाल कर रहे हैं कोई दूसरा नहीं.
Aadhaar Authentication History: आपका आधार नंबर सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली पहचान बन चुका है. बैंकिंग से लेकर मोबाइल सिम, सरकारी सब्सिडी और कई डिजिटल सेवाओं तक, हर जगह इसकी जरूरत पड़ती है. लेकिन जितना ये जरूरी है, उतना ही इसका गलत इस्तेमाल होने का खतरा भी बना रहता है. खासकर तब, जब कोई आपकी जानकारी के बिना इसका इस्तेमाल करे. अच्छी बात ये है कि हर बार जब आपके आधार से कोई ऑथेंटिकेशन होता है, तो उसका एक डिजिटल रिकॉर्ड बन जाता है. लेकिन ज्यादातर लोगों को ये पता ही नहीं होता कि वो इस हिस्ट्री को कभी भी चेक कर सकते हैं.
अगर आप समय-समय पर अपनी आधार ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री देखते रहें, तो आपको तुरंत पता चल सकता है कि कहीं आपका आधार किसी अनजान जगह या सेवा में तो इस्तेमाल नहीं हुआ. ये छोटा सा कदम आपको अपनी पहचान पर कंट्रोल बनाए रखने, किसी भी संदिग्ध गतिविधि को जल्दी पकड़ने और धोखाधड़ी से बचने में काफी मदद करता है. तो आइए, अब आपको स्टेप-बाय-स्टेप बताते हैं कि कैसे आप देख सकते हैं कि आपका आधार कहां-कहां इस्तेमाल हुआ है.
आधार ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री कैसे चेक करें?
- सबसे पहले UIDAI या myAadhaar पोर्टल पर जाएं.
- अपने Aadhaar नंबर और OTP के जरिए लॉगिन करें.
- अब ‘Authentication History’ वाला सेक्शन खोलें.
- उस डेट रेंज को चुनें, जिसे आप देखना चाहते हैं.
- ध्यान से अपने ऑथेंटिकेशन रिकॉर्ड चेक करें और अगर कोई अजनबी या संदिग्ध एंट्री लगे, तो नोट कर लें.
समय-समय पर आधार ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री चेक करते रहें
अपने आधार ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री को समय-समय पर चेक करना ऐसा है जैसे आप अपनी डिजिटल पहचान का छोटा सा सेफ्टी चेक कर रहे हों. इससे आपको ये पता चलता है कि सिर्फ आप ही अपने आधार का इस्तेमाल कर रहे हैं, और मन भी शांत रहता है कि आपकी जरूरी डिटेल्स पूरी तरह से सेफ हैं.
यह भी पढ़ें: मेडिकल रिपोर्ट्स संभालने की झंझट खत्म, ऐसे बनवाएं ABHA ID
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अंकित आनंद
शॉर्ट बायो
अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.
काम के बारे में
अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.
उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई और करियर
बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.
विजन
अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










