व्यक्ति की नहीं, व्यक्तित्व की होती है पूजा

Updated at : 22 Mar 2017 8:00 AM (IST)
विज्ञापन
व्यक्ति की नहीं, व्यक्तित्व की होती है पूजा

मरणोपरांत भी होती है गुण की पूजा : अमित जयनगर : प्रखंड के ग्राम रेभनाडीह निवासी भाजपा के आजीवन सदस्य स्व महावीर राम की 10वीं पुण्यतिथि पंचायत भवन के समक्ष मनायी गयी. अध्यक्षता स्थानीय मुखिया सुरेंद्र प्रसाद यादव व संचालन शिक्षाविद डाॅ बीएनपी वर्णवाल ने किया. मौके पर उपस्थित लोगों ने स्व राम की तस्वीर […]

विज्ञापन
मरणोपरांत भी होती है गुण की पूजा : अमित
जयनगर : प्रखंड के ग्राम रेभनाडीह निवासी भाजपा के आजीवन सदस्य स्व महावीर राम की 10वीं पुण्यतिथि पंचायत भवन के समक्ष मनायी गयी. अध्यक्षता स्थानीय मुखिया सुरेंद्र प्रसाद यादव व संचालन शिक्षाविद डाॅ बीएनपी वर्णवाल ने किया. मौके पर उपस्थित लोगों ने स्व राम की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किया. मौके पर एक मिनट का मौन रखकर उनके दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की गयी. मुख्य अतिथि विधायक सह झारखंड आवास बोर्ड के अध्यक्ष प्रो जानकी यादव ने कहा कि व्यक्ति की नहीं व्यक्तित्व की पूजा होती है. स्व राम व्यक्तित्व के धनी थे. वहीं पूर्व विधायक अमित कुमार यादव ने कहा कि मरणोपरांत भी गुण की पूजा होती है. स्व राम में जो गुण थे, उसकी आज भी पूजा हो रही है.
प्रमुख जयप्रकाश राम ने कहा कि स्व राम आजीवन भाजपा के सच्चे सिपाही के रूप में काम करते रहे. उनके निधन के बाद भी उनके द्वारा किये गये कार्यों के कारण भाजपा समेत सभी राजनीतिक व सामाजिक दल उन्हें आज भी याद करते है. मौके पर उप प्रमुख बीरेंद्र यादव, मुखिया बाला लखेंद्र पासवान, पंसस किरण देवी, जिप सदस्य प्रतिनिधि केदार नाथ यादव, पंसस महावीर यादव, पूर्व पंसस अर्जुन चौधरी, चंदन पासवान,अशोक यादव, गणेश यादव, महादेव यादव, विजय पासवान, उमेश पासवान, यमुना यादव, गोविंद यादव, बलराम राणा, राजेंद्र पासवान, मनोज सोनी, सुरेश पासवान, विवेक, प्रवीण, पल्लवी, आकृति, अभिषेक, अमरेश, संदीप, सुभद्रा देवी, शांति देवी, उर्मिला देवी, खुशबू, राम अवतार, सिकंदर, हरि पासवान, मोहन यादव, पुरन पासवान, सुमित्रा देवी आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola